सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन में भगवान महाकाल चंद्र मौलेश्वर रूप में नगर भ्रमण पर निकले. देश भर में कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों और घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं, अमरनाथ यात्रा के 33वें दिन बालटाल मार्ग से श्रद्धालुओं को धाम भेजा गया. इसके अलावा, राजस्थान के पाली में डाक विभाग ने रक्षाबंधन की विशेष तैयारियां की हैं, बिहार के गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का आगाज हुआ है, चीन में छात्रों के लिए स्काई स्कूल बस शुरू हुई है और फिल्म ओ माय डॉग के लिए छोटा बच्चा 2.0 गाना री-क्रिएट किया गया है.