scorecardresearch
Advertisement

TOP Good News: मुंबई के परिवार ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में दिया 1 करोड़ से ज्यादा का दान, देखें देश की अच्छी खबरें

मुंबई के रूपेन चौकसी परिवार ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में 1 करोड़ 2 लाख रुपये का दान दिया है. नए साल के पहले 9 दिनों में मंदिर को रिकॉर्ड 23 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिला. इसके अलावा, इसरो 12 जनवरी को पीएसएलवी-सी62 मिशन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका मुख्य पेलोड ईओएस एन-1 सैटेलाइट है। वहीं, 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पश्चिम बंगाल के मालदा से हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी. गाजियाबाद के 11 साल के युग और 9 साल की नंदिनी ने कड़ाके की ठंड में स्केटिंग करते हुए अयोध्या तक की 800 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी कर ली है. क्रिकेट जगत से खबर है कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वडोदरा पहुंच गए हैं. देखें अच्छी खबरें.