scorecardresearch

Good News: T20 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत पर देशभर में जश्न, देखिए अच्छी खबरें

T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल देखा गया. प्रयागराज की सड़कों पर लोग DJ की धुन पर नाचते गाते नजर आए. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए. भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर शहर-शहर पटाखे और आतिशबाजी से जश्न मनाया गया. रामनगरी अयोध्या में साधु संतों ने जीत पर उत्सव मनाया और लोगों को मिठाइयां बांटीं तथा फाइनल मैच के लिए टीम को विजय का आशीर्वाद दिया. इसके अलावा कर्नाटक के हुबली में पारंपरिक लोक उत्सव जगलीग्या हब्बा मनाया गया. देखिए अच्छी खबरें