scorecardresearch

Good News: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ...मैदानी इलाकों में बारिश का दौर, देखिए देश की अच्छी खबरें

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जम्मू-कश्मीर के एलओसी (LoC) क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के कारण पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है. वहीं, ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती का आज दूसरा दिन है, जो पारदर्शिता के लिए थ्री-डी मैपिंग और वीडियोग्राफी के साथ 18 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से चलेगी. रक्षा क्षेत्र में भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'चक्रवात' (Cyclone) का आज से आगाज हो रहा है. इसके अलावा, सेना प्रमुख ने एचएएल (HAL) का दौरा कर प्रचंड हेलीकॉप्टर की क्षमताओं को परखा.