scorecardresearch
Advertisement

Good News: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में सुरक्षा बढ़ाई गई, सीमाओं पर बीएसएफ अलर्ट..देखें अच्छी खबरें

स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. राजधानी दिल्ली सहित सीमाओं पर हाई अलर्ट है और जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवान गश्त कर रहे हैं. अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रीट्रीट की फाइनल रिहर्सल संपन्न हुई. वहीं, देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में 14 दिनों में 28 लाख 33 हजार भक्तों ने जलार्पण किया और 3 करोड़ 55 लाख रुपये का दान प्राप्त हुआ. जयपुर में सावन के मौके पर 21 हजार रुपये का स्वर्ण श्रृंगार घेवर और घेवर चाट चर्चा में है. लद्दाख के लेह में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर 51 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस हॉकी स्टेडियम तैयार किया गया है.