कार्तिक माह में काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तऋषि आरती के दौरान बाबा का दीपमालाओं से भव्य शृंगार किया गया, जिसे देखने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के ग्लोबल डांस इवेंट में 15 देशों के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए. भिलाई में बंगाली समाज ने मां लक्ष्मी की आराधना कर महाभोग अर्पित किया. दिल्ली में नौसेना की प्रदर्शनी में 150 किलो वजन उठाने वाला यूएवी ड्रोन प्रदर्शित हुआ. वहीं, झांसी में रेलवे सुरक्षा बल की डॉग प्रतियोगिता में 17 जोनों के 73 श्वान शामिल हुए. संसद परिसर में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच पर हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगी, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर पदकवीरों का स्वागत किया गया.