NASA के आर्टेमिस 2 (Artemis II) मिशन ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से करीब 2.5 लाख मील की दूरी पर पहुंचे हैं, जो अब तक की सबसे ज्यादा दूरी है. इसके साथ ही नासा ने अपोलो 13 (Apollo 13) का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दूसरी ओर, भारत में मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-NCR में सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन का सफल ट्रायल किया गया, जिससे भविष्य में दुर्गम क्षेत्रों की यात्रा आसान होगी.