scorecardresearch
Advertisement

Good News: नवरात्रि की तैयारियां तेज, सजने लगे मां के दरबार, देखें आज की 9 गुड न्यूज

देशभर में 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हैं और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब समेत कश्मीर के बांदीपोरा में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बाढ़ के बाद सिंचाई नहरों की मरम्मत का काम शुरू किया गया है. कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई, जबकि जोधपुर में वायुसेना अभ्यास तरंग शक्ति जारी है.