इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.जिसके लिए मंदिर समिति और प्रशासन से जुड़े लोगों के बीच भी एक बैठक हुई.जिसमें चार धाम यात्रा से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की गई. इन तैयारियों के बीच तीर्थ यात्रियों के लिए गुड न्यूज भी है कि आज से चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है.ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं.यानी पिछली बार की तरह ही इस बार भी चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा.सरकार अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.इसलिए चार धाम यात्रा से जुड़ी तमाम सरकारी एजेंसियां और अधिकारी ऐक्शन मोड पर काम पर जुट गए हैं. देखें आज की बड़ी खबरें.
This time the doors of Kedarnath will open on April 25 and Badrinath Dham on April 27, for which a meeting was also held between the temple committee and the people associated with the administration. Watch the Video To Know More.