scorecardresearch

Good News: मां सिद्धिदात्री के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, देखें आज की 9 गुड न्यूज

चैत्र नवरात्र का आज नौवां और आखिरी दिन है जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी है और घरों में कन्या पूजन जारी है। रामनवमी पर अयोध्या में खास कार्यक्रम होगा जिसमें रामलला का अभिषेक और भव्य सूर्य तिलक होगा। ठीक 12 बजे रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों से तिलक किया जाएगा। रामलला को नए रत्न जड़ित कपड़े पहनाए जाएंगे। श्रीनगर में 36 साल बाद रघुनाथ मंदिर के कपाट खोले गए और पूजा शुरू की गई। इस पर कश्मीरी पंडितों के साथ स्थानीय मुसलमानों ने भी खुशी जताई। शिर्डी साईं बाबा समाधि मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के मद्देनजर राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भगवान राम पर बनी फिल्म वाल्मीकि रामायण का पहला लुक सामने आया है जो 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।