scorecardresearch
Advertisement

Good News: पवित्र सावन महीने का आज आखिरी सोमवार, शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब..देखिए अच्छी खबरें

पवित्र सावन महीने के अंतिम सोमवार पर देशभर के प्रमुख महादेव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, उज्जैन और हरिद्वार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाबा सहेश्वरनाथ मंदिर के पट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हुआ, वहीं बाबा काशी विश्वनाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगला आरती की गई और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई। सिक्किम के नाथू ला के रास्ते 464 श्रद्धालुओं की कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी हो गई। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर नया धर्म ध्वज फहराया गया।