scorecardresearch
Advertisement

इस गांव के बच्चे गंगा नदी की लहरों पर करते हैं पढ़ाई, 'नाव में चल रही है पाठशाला'

बिहार के कटिहार से पढ़ाई लिखाई की एक गुड न्यूज आई है. जहां पर तीन युवकों ने नाव पर पाठशाला शुरू की है. सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो लेकिन बात बिल्कुल सच है. कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के सुदूर गांव मारालैंड बस्ती में तीन जुनूनी युवक गंगा की लहरों पर पाठशाला चलाते हैं.