Acchi Baat Dhirendra Shastri Ke Saath | कथा के दौरान जब एक श्रद्धालु ने पति और अन्य लोगों द्वारा भक्ति का उपहास उड़ाने तथा मानसिक तनाव से जुड़ा प्रश्न पूछा, तो प्रवचन में संयम और विवेक से जीने का संदेश दिया गया. उन्होंने ग्रीक दार्शनिक डायोजेनिस का प्रसंग सुनाते हुए स्पष्ट किया कि नाव पलटने से बेहतर लोगों की बुद्धि और सोच में बदलाव होना है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों या विरोध से घबराकर घर छोड़ना कायरता है, असली महानता घर को ही मंदिर और शांति का केंद्र बनाने में है. जीवन में निंदा और कटु वचनों से विचलित न होने की सलाह देते हुए कहा गया कि विपरीत समय में क्रोध करने के बजाय शांत रहना चाहिए, क्योंकि विरोध उसी का होता है जो सक्रिय और जीवित है. उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि जब कोई अत्यधिक क्रोधित हो, तो दूसरे को शांत हो जाना चाहिए जिससे घर में विवाद समाप्त हो सके। साथ ही हनुमान जी के धैर्यवान चरित्र से सीख लेते हुए हर परिस्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की प्रेरणा दी गई.