scorecardresearch
Advertisement

TOP Good News: INS निस्तार में 'आत्मनिर्भर भारत' की झलक, आज नौसेना में होगी शामिल... देखें देश की अच्छी खबरें

भारतीय नौसेना की ताक़त और बढ़ने वाली है. दरअसल नौसेना के बेड़े में आज को युद्धपोत INS निस्तार भी शामिल हो जाएगी..हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड स्वदेश निर्मित पहले डाइविंग सपोर्ट वेसल निस्तार को आधिकारिक तौर पर विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना को सौंप देगी. इस मौक़े पर वहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे.. इस वॉरशिप को क़रीब 75% स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है. इस युद्धपोत का नाम संस्कृत से लिया गया है, निस्तार का अर्थ मुक्ति, बचाव या मोक्ष होता है.