scorecardresearch

TOP News: भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर, देखिए अच्छी खबरें

भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगने वाले टैक्स को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे अब दोनों देशों के बीच केवल 18% रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त की है. वहीं, असम के शिवसागर में 15,555 महिलाओं ने पारंपरिक असमिया भक्ति लोक गीत गाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसने दिसंबर 2024 के 10,101 महिलाओं के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा, कुल्लू-मनाली की सोलंग वैली में भारी बर्फबारी से पर्यटक एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले रहे हैं.