scorecardresearch

Good News: सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में मिली जगह

गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'अच्छी खबर-सच्ची खबर' में देश-दुनिया की कई सकारात्मक खबरें हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है। वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उधर, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार शतक जड़े। 11 जून से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर मेक्सिको के चिड़ियाघर में जानवरों द्वारा अनोखी भविष्यवाणी की जा रही है। आस्था के मोर्चे पर, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और हेमकुंड साहिब में 55 हजार भक्त मत्था टेक चुके हैं। पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण जोरों पर है। इसके अलावा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो में सफर किया और अगले पांच सालों में 60 नई ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया।