Tech entrepreneur Bryan Johnson
Tech entrepreneur Bryan Johnson
अमेरिकी टेक बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन ने कहा है कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 स्क्वैट्स करना 30 मिनट की वॉक से ज्यादा असरदार हो सकता है. उनका कहना है कि खासतौर पर ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए यह तरीका ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
हर 45 मिनट में 10 स्क्वैट्स करने की सलाह
जॉनसन ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति खाने के बाद हर 45 मिनट में 10 स्क्वैट्स करता है, तो यह लगातार 30 मिनट चलने से करीब 14% ज्यादा प्रभावी हो सकता है. उन्होंने इस दावे के पीछे 2024 की एक स्टडी का हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि लंबे समय तक बैठे रहने के बीच-बीच में छोटे-छोटे एक्टिव ब्रेक लेना शरीर के लिए बेहतर होता है.
कैसे काम करता है यह तरीका?
जॉनसन के मुताबिक, हमारे शरीर के क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियां) और ग्लूट्स (हिप मसल्स) सबसे बड़े ग्लूकोज स्पंज होते हैं. जब हम स्क्वैट्स करते हैं, तो ये मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और खून में मौजूद ग्लूकोज को तेजी से इस्तेमाल करती हैं. ब्रायन जॉनसन ने कहा, '30 मिनट की वॉक गलत नहीं है, लेकिन बार-बार मसल्स को एक्टिव करना ज्यादा असरदार है.'
स्टडी में क्या सामने आया?
2024 की स्टडी के अनुसार, जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, अगर वे बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर वॉक या स्क्वैट्स करते हैं, तो उनका ब्लड शुगर बेहतर तरीके से कंट्रोल रहता है. खासतौर पर ओवरवेट और मोटापे से जूझ रहे लोगों में यह असर ज्यादा देखा गया.
10 squats beats a 30 min walk.
— Bryan Johnson (@bryan_johnson) April 9, 2026
For blood sugar control after a meal, doing 10 squats every 45 minutes outperforms a dedicated 30 min walk by 14%.
The mechanism: your quadriceps and glutes are the largest glucose sponge in your body. Activating them repeatedly clears more… pic.twitter.com/OMmfVGqRUY
स्टडी में यह भी कहा गया कि बार-बार बैठने से उठकर हल्की एक्टिविटी करने से मांसपेशियों की एक्टिविटी बढ़ती है, जिससे शरीर ग्लूकोज को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाता है.
14% फायदा सिर्फ स्क्वैट्स से
हालांकि जॉनसन ने बाद में साफ किया कि 14% का फायदा सिर्फ स्क्वैट्स करने से नहीं, बल्कि लंबे समय तक बैठने की आदत को तोड़ने से आता है. उन्होंने कहा कि हर 45 मिनट में थोड़ी देर चलना भी उतना ही असरदार है जितना स्क्वैट्स करना. असली फायदा इस बात में है कि आप लगातार बैठे नहीं रहते.
कई लोगों ने इसे आसान और असरदार तरीका बताया है. कुछ यूजर्स ने कहा कि जिनके पास खाने के बाद वॉक करने का समय नहीं होता, उनके लिए स्क्वैट्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
क्या अपनाना चाहिए यह तरीका?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वॉक करना अब भी फायदेमंद है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो बीच-बीच में उठकर हल्की एक्सरसाइज करना ज्यादा जरूरी है.
कौन हैं ब्रायन जॉनसन
ब्रायन जॉनसन एक अमेरिकी टेक बिजनेसमैन, बायोहैकर और एंटी-एजिंग रिसर्चर हैं, जो लंबी उम्र और मौत को मात देने वाले प्रयोगों के लिए दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं. वे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, क्योंकि वे अपनी हेल्थ से जुड़ी नई-नई तकनीक और प्रयोग शेयर करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें