Girish Kotian
Girish Kotian
आज के समय में हर कोई चाहता है कि, वो फिट और हेल्दी रहे... लेकिन वजन घटाने की कोशिशें हर किसी के लिए आसान नहीं होती. लेकिन गिरीश कोटियन ने साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है. 45 साल के गिरीश ने केवल 7 महीने में 108 किलो से अपने वजन को 70 किलो तक घटा दिया. ऐसे में वजन घटाने वालों के लिए गिरीश एक प्रेरणा हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर गिरीश ने ये कमाल कैसे किया.
गिरीश ने कई बार खुद को फिट रखने का सोच, लेकिन जिम्मेदारियों के बीच यह हमेशा टलता रहा. कोविड के समय, उनका वजन 108 किलो हो गया था. इसी समय मैंने खुद से वजन घटाने का फैसला किया. उन्होंने अपने शरीर की वसा प्रतिशत को 8% तक घटा दिया. गिरीश कहते हैं, 'मेरे कोच ने मुझे ऐसा वर्कआउट और भोजन योजना दी जो मेरे लिए बिल्कुल उपयुक्त थी.
डायट और वर्कआउट का राज
गिरीश का कहना है कि वजन घटाने में डाइट का सबसे बड़ा योगदान होता है. वे स्नैक टाइम में केला, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स जैसे बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता लेते थे. वर्कआउट में उन्होंने स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया. उनका मानना था कि लगातार मेहनत और सही तरीका ही सफलता की कुंजी है.
मिली सीख
गिरीश के अनुभव से हम कुछ महत्वपूर्ण बातें सीख सकते हैं,
प्रक्रिया पर भरोसा करें, परिणाम तुरंत नहीं दिखेंगे, लेकिन धैर्य रखें.
अनुशासन पर ध्यान दें, सिर्फ मोटिवेशन पर्याप्त नहीं है.
निरंतर बने रहें, भले ही परिणाम धीमे दिखाई दें.
ये भी पढ़ें: