Healthy Breakfast
Healthy Breakfast
गर्मियों का मौसम आते ही किचन में खड़े होकर काम करना मुश्किल हो जाता है. सुबह का नाश्ता बनाना हो या दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी खाने से करनी हो तेज गर्मी और उमस सबका मूड खराब कर देती है. ऐसे में अगर बिना गैस जलाए भी हेल्दी नाश्ता मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?
आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ते कदमों के साथ लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो जल्दी बनें और पोषण से भरपूर भी हो. खासकर गर्मियों में ऐसे नाश्ते ज्यादा फायदेमंद होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखें और एनर्जी भी दें. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 आसान और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन, जिन्हें आप बिना गैस जलाए घर पर तैयार कर सकते हैं.
1. ओट्स और दूध का हेल्दी कॉम्बिनेशन
अगर आप जल्दी और पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं, तो ओट्स सबसे अच्छा विकल्प है. इसे रात में दूध में भिगोकर रख दें और सुबह इसमें फल, ड्राई फ्रूट्स या शहद मिलाकर खाएं. यह न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि लंबे समय तक एनर्जी भी देता है. आप चाहें तो रात में इसमें कुछ सीड्स भी डाल सकते हैं और सुबह इसमें फ्रूट मिलाकर खा सकते हैं.
2. पीनट बटर और बनाना ब्रेड
ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर से केले के स्लाइस रखें. यह कॉम्बिनेशन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. बच्चों और ऑफिस जाने वालों के लिए यह एक परफेक्ट क्विक ब्रेकफास्ट है, जिसमें केवल 2 मिनट ही लगते हैं. ब्रेड आप मल्टीग्रेन ही चुनें.
3. स्प्राउट्स और काला चना चाट
उबले या भिगोए हुए स्प्राउट्स और काले चने में प्याज, टमाटर, नींबू और हल्का मसाला मिलाकर चाट तैयार करें. यह नाश्ता हल्का होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है.
4. फ्रूट चाट से पाएं ताजगी
गर्मियों में फल सबसे अच्छा विकल्प होते हैं. सेब, केला, तरबूज, पपीता जैसे फलों को काटकर चाट बनाएं. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.
5. खीरा-टमाटर सैंडविच
ब्रेड में खीरा, टमाटर और हल्का मसाला डालकर सैंडविच तैयार करें. चाहें तो इसमें हरी चटनी या बटर भी लगा सकते हैं. यह हल्का, टेस्टी और पेट के लिए आरामदायक नाश्ता है.
गर्मियों में क्यों जरूरी हैं ऐसे नाश्ते?
गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थकता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में हल्का, ठंडक देने वाला और बिना ज्यादा मेहनत वाला नाश्ता आपकी दिनचर्या को आसान बना सकता है. ये सभी विकल्प न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं.
ये भी पढ़ें