scorecardresearch

कैंसर, मिर्गी, पथरी, बांझपन, थायरॉयड... आयुष्मान कार्ड से होता है इन बीमारियों का फ्री इलाज, इन चीजों का नहीं मिलता पैसा

आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए का कवर मिलता है. इस योजना के तहत कैंसर, मिर्गी, डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट, पथरी, अस्थमा, टीबी, बांझपन, कुपोषण, थायरॉयड, मोटापा और गंभीर डिप्रेशन का इलाज होता है. लेकिन इस योजना के तहत एपीडी परामर्श और कॉस्मेटिक सर्जरी कवर नहीं होता है.

Ayushman Card Ayushman Card

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)केंद्र सरकार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है. इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज होता है. देश के करोड़ों लोग इसका फायदा उठा रहे हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं होता कि इस योजना के तहत किन-किन बीमारियों का इलाज होता है. इसलिए वो हमेशा चिंतित रहते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि आयुष्मान योजना के तहत किन बीमारियों को कवर मिलता है और किन बीमारियों का इलाज इस योजना के तहत फ्री में नहीं होता है. 

हृदय से जुड़ी बीमारियां-
आयुष्मान कार्ड के तहत हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज होता है. इसमें  CAD, हार्ट अटैक, CHF के साथ हाई BP जटिलताएं और एंजियोप्लास्टी का इलाज फ्री होता है. इसके साथ ही बायपास सर्जरी भी फ्री होती है.

कैंसर का इलाज-
आयुष्मान योजना के तहत कैंसर का फ्री इलाज होता है. इसमें कीमो प्लस रेडिएशन होता है. इसमें ब्रेस्ट, सर्वाइकल, मुंह, पेट-आंत, फेफड़ों के कैंसर का इलाज होता है.

मिर्गी का भी होता है इलाज-
इस योजना के तहत स्ट्रोक/लकवा, ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी, स्पाइन डिसऑर्डर और पार्किंसन का भी इलाज होता है.

किडनी ट्रांसप्लांट भी होता है-
इस योजना के तहत किडनी व यूरिनरी रोग से संबंधित बीमारियों का फ्री इलाज होता है. इसमें CKD, डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट (आंशिक), UTI
और प्रोस्टेट समस्याओं का इलाज होता है.

पेट की बीमारियां-
इस योजना के तहत लीवर और पेट की बीमारियों का भी फ्री इलाजा होता है. इसमें सिरोसिस, हेपेटाइटिस B/C, पित्त की पथरी, अपेंडिक्स और हर्निया का इलाज होता है.

सांस की बीमारियां-
आयुष्मान कार्ड से सांस से संबंधित बीमारियों का फ्री इलाज होता है. इसमें अस्थमा, COPD, TB, न्यूमोनिया और ILD शामिल हैं.

हड्डियों से संबंधित बीमारियां-
हड्डियों और जोड़ों से संबंधित बीमारियों का भी मुफ्त इलाज इस योजना के तहत होता है. इसमें हिप/नी सर्जरी, फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस शामिल है.

बांझपन का भी इलाज-
इस योजना के तहत स्त्री रोग व प्रसूति से संबंधित बीमारियों का भी इलाज होता है. इसमें Normal + C-section, हिस्टेरेक्टॉमी, ओवरी सिस्ट और बांझपन (सीमित) का भी मुफ्त इलाज होता है.

बच्चों से संबंधित बीमारियां-
इस योजना के तह त बाल रोग भी कवर होता है. इसमें Congenital heart disease, Childhood cancers, कुपोषण और NICU care शामिल है.

थायरॉयड का भी इलाज-
आयुष्मान योजना के तहत हार्मोन/मेटाबॉलिक रोग का भी इलाज होता है. इसमें डायबिटीज जटिलताएं, थायरॉयड, पिट्यूटरी समस्याएं और मोटापा का भी इलाज होता है.

मेंटल हेल्थ-
इस योजना के तहत मेंटल हेल्थ से संबंधित दिक्कतों का भी इलाज होता है. इसमें स्किज़ोफ्रेनिया, बाइपोलर, गंभीर डिप्रेशन, काउंसलिंग और साइकेट्री शामिल है.

किन बीमारियों का इलाज नहीं होता-
आयुष्मान कार्ड के तहत तमाम बीमारियों का इलाज होता है. लेकिन हेल्थ से संबंधित कई चीजें हैं, जिनको इस योजना के तहत कवर नहीं मिलता है. इसमें ओपीडी परामर्श शामिल नहीं होता है. इसके साथ ही कॉस्मेटिक सर्जरी, प्रजनन/IVF और नशे/स्व-प्रेरित चोटें शामिल नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: