Boost Your Immunity (Representative Image)
Boost Your Immunity (Representative Image)
कोविड-19 के बाद अब धीरे-धीरे जिंदगियां पटरी पर आ रही हैं. हालांकि, इस दौरान लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो गई है. और अब मानसून का मौसम भी आ गया है. मौसम के चलते इम्युनिटी का बढ़ना आज सभी के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है. यूं तो इम्युनिटी बढ़ाने के लाखों तरीके हैं. इम्युनिटी बढ़ाने वाले ड्रिंक्स से लेकर नियमित व्यायाम तक, ये सभी ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं, और आपको फिट और स्वस्थ रख सकते हैं. लेकिन स्वस्थ भोजन खाना इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है.
मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है. जैसे- शरीर सर्दी, खांसी, फ्लू, बुखार आदि. यही कारण है कि मौसमी बीमारियों से बचाव और लड़ने के लिए हमें अच्छी इम्यूनिटी की जरूरत होती है. चूंकि अब कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है इसलिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना और भी जरूरी हो गया है.
चलिए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाकर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.
1. अनार
विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अनार आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. अनार उन्हीं फलों में से एक है जिनमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होता है. जहां ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है वहीं ये आपके पाचन को भी सुचारू करता है. इसके अलावा, टाइप 2 डायबिटीज से लड़ने में भी मदद करता है.
2. दही
दही में मौजूद प्रोबायोटिक या अच्छे बैक्टीरिया आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही, दही विटामिन और मिनिरल से भरपूर होती है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है.
3. तरबूज
तरबूज एक स्वादिष्ट और ताज़ा फल है जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा है. दिलचस्प बात यह है कि यह 92% पानी है और एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा होता है जो आपकी सेल्स की रक्षा करने में मदद करता है. इसमें विटामिन ए, बी, और सी और लाइकोपीन भी होता है, जो आपको यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है. ये सभी पोषक तत्व मानसून के मौसम में संक्रमित होने के जोखिम को कम करते हैं.
4. ब्रोकली
ब्रोकली को एक पावर फ़ूड कहा जाता है. इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम होता है. ये सब्जी फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ए, सी, ई से भरपूर होती है. इसमें फोलिक एसिड सहित विटामिन बी होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है.
5. पालक
पालक आपकी सेहत के लिए सबसे फायदेमंद हरी सब्जियों में से एक है. आखिरकार, यह मानसून में उगाई जाती है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन होता है, जो दोनों ही हमारे इम्यून सिस्टम को किसी भी इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं.
6. संतरा
संतरे या मौसमी जैसे खट्टे खाद्य पदार्थ अपने इम्यूनिटी-बढ़ाने वाले विटामिन-सी पोषक तत्वों के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा यह शरीर में आयरन को भी बढ़ाता है और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर सेल्स को नुकसान से बचाता है.
7. चुकंदर
मानसून के दौरान बहुत से लोगों को पाचन की दिक्कत आती है. चुकंदर का सेवन आपकी पाचन प्रक्रिया में मदद करता है, वजन कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है. इसके अलवा, चुकंदर हीमोग्लोबिन के स्तर में भी सुधार करता है और बालों और त्वचा की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है.