scorecardresearch

दूसरी नेशनल लहर की तुलना में तेजी से फैल रहा कोविड, हर दिन बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

पिछले साल अप्रैल-मई में आई दूसरी लहर के दौरान भारत भर में कोविड -19 के नए संक्रमण तेजी से बढ़े थे. औ हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा किए गए एक विश्लेषण से पता चला है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण में पिछली कोरोना लहर से ज्यादा तेजी है. 

Representational Image Representational Image
हाइलाइट्स
  • हर दिन बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

  • सावधानी बरतना बहुत जरुरी

पिछले साल अप्रैल-मई में आई दूसरी लहर के दौरान भारत भर में कोविड -19 के नए संक्रमण तेजी से बढ़े थे. औ हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा किए गए एक विश्लेषण से पता चला है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण में पिछली कोरोना लहर से ज्यादा तेजी है. 

यह वेरिएंट दूसरी लहर के मुकाबले ज्यादा तेजी से फ़ैल रहा है. बीते रविवार को भारत में 33,647 नए कोविड -19 संक्रमणों की सूचना मिली जो 17 सितंबर के बाद से एक दिन में आने वाले सबसे अधिक मामले हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर के आंकड़ों से पता चला है कि ओमिक्रॉन के कारण मामलों की दर में तेजी से बढ़ोतरी के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर और गंभीर संक्रमण की रिपोर्ट लगातार कम बनी हुई है. 

2 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में भारत भर में प्रतिदिन औसतन 18,290 नए कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए. 12 अक्टूबर के बाद किसी सप्ताह में दर्ज किए गए ये सबसे ज्यादा मामले थे. 

हर दिन बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले: 

यह पिछले ढाई महीनों में सबसे खराब केस दर है.धीरे-धीरे मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले सप्ताह से पहले (25 दिसंबर तक के सात दिन), दैनिक मामलों का राष्ट्रीय सात-दिवसीय औसत 6,641 था. यानी महज एक हफ्ते में नए संक्रमण की दर में 175% का इजाफा हुआ है/ 

9 अप्रैल, 2020 के बाद यह पहली बार है जब एक सप्ताह में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यह दूसरी लहर के दौरान देखी गई चरम वृद्धि दर को भी पार कर गई है. 

अप्रैल 2020 और वर्तमान में आ रहे मामलों का विश्लेषण करें तो फिलहाल 18,000 से अधिक नए मामलों की वर्तमान नई संक्रमण दर के मुकाबले उस समय प्रतिदिन केवल लगभग 500 नए मामले थे. 

दोगुने हो सकते हैं मामले: 

एचटी के मुताबिक अगर इसी दर से मामले बढ़े तो सात दिनों के भीतर केस कर्व दोगुना होकर 36, 000 दैनिक मामले हो सकता है. 

बड़े शहरों में सप्ताह-दर-सप्ताह वृद्धि दर बहुत अधिक है. दिल्ली में रविवार को 3,194 नए मामले दर्ज किए गए. इसी तरह मुंबई में रविवार को 8,063 नए मामले मिले, जो पिछले सात दिनों की अवधि से 624% अधिक है. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी यही कहना है कि यह वेरिएंट डेल्टा के मुकाबले ज्यादा गति से फ़ैल रहा है. और यह चिंता का विषय है.