scorecardresearch

पैर पसार रहा है Omicron! देश में मामलों की संख्या पहुंची 700 पार, दिल्ली में सबसे ज्यादा

Omicron Cases in India: दिल्ली में इस वक्त सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मामले हैं. इसी के चलते केजरीवाल सरकार ने राजधानी में येलो अलर्ट लगा दिया है. इसके तहत पूरा कोविड-19 प्रोटोकॉल फॉलो किया जायेगा. जैसे सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाना, नाईट कर्फ्यू, शापिंग काम्प्लेक्स और माल में आड ईवन के तहत गैर जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें रोजाना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलना, सिनेगा हाल, मल्टीप्लेक्स, बैंकेट हॉल आदि सब बंद रखे जायेंगे.

Omicron Cases Omicron Cases
हाइलाइट्स
  • बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लगाया गया है ‘येलो अलर्ट’

  • भारत में तेज किया जा रहा है वैक्सीनेशन प्रोग्राम

Omicron Updates: भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की कुल संख्या 781 तक पहुंच गई है. ये नया वायरस पहली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, अब वह देश के 21 राज्यों में फैल गया है. बुधवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 238 मामलों के साथ दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले हैं. इसके बाद 167 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. 

बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’

गौरतलब है कि दिल्ली में इस वक्त सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मामले हैं. इसी के चलते केजरीवाल सरकार ने  राजधानी में येलो अलर्ट लगा दिया है. इसके तहत पूरा कोविड-19 प्रोटोकॉल फॉलो किया जायेगा. जैसे सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाना, नाईट कर्फ्यू, शापिंग काम्प्लेक्स और माल में आड ईवन के तहत गैर जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें रोजाना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलना, सिनेगा हाल, मल्टीप्लेक्स, बैंकेट हॉल आदि सब बंद रखे जायेंगे.

भारत में तेज किया जा रहा है वैक्सीनेशन प्रोग्राम

भारत में पिछले 24 घंटों में 9,195 कोविड-19 केस दर्ज किए. ये संख्या कल यानि मंगलवार को 6,358 थी. कोरोना वायरस के मामलों में 44 प्रतिशत वृद्धि हुई है. हालांकि, वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को और तेजी से चलाया जा रहा है. भारत में वैक्सीन की 143 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं. 

वर्तमान में रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है. पिछले 24 घंटों में 7,347 लोग ठीक हुए हैं. यानि अब ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,42,51,292 (लगभग 3 करोड़ 42 लाख) हो गई है. एक्टिव मामलों की संख्या 1 प्रतिशत से भी कम है. वर्तमान में यह 0.22 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है.

वहीं अगर एक्टिव केसलोड की बात करें, तो यह 77,002 है. पिछले 1 हफ्ते से पॉजिटिविटी रेट 0.68 प्रतिशत है. 

ये भी पढ़ें