scorecardresearch

फर्श पर गिरे टूटे नूडल्स से बनाई जा रही थी भुजिया, Wai Wai पर FSSAI का एक्शन, 32 हजार किलो स्टॉक जब्त

जांच खास तौर पर Wai Wai ब्रांड के दो भुजिया प्रोडक्ट्स को लेकर की गई. भुजिया देशभर में पसंद किया जाने वाला स्नैक है, जिसे कई कंपनियां पैकेट में बेचती हैं. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने फैक्ट्री से करीब 32000 किलो स्टॉक जब्त किया है.

Advertisement
FSSAI food safety FSSAI food safety
हाइलाइट्स
  • फैक्ट्री में फर्श से उठाए जा रहे थे टूटे नूडल्स

  • Domino’s और Pizza Hut पर भी हुई कार्रवाई

देशभर में खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर चल रही सख्ती के बीच Wai Wai नूडल्स बनाने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने राजस्थान की एक फैक्ट्री में कुछ प्रोडक्ट्स का उत्पादन रोकने का आदेश दिया है. जांच में अधिकारियों को फर्श पर गिरे टूटे नूडल्स मिले, जिन्हें उठाकर बिना गर्म किए भुजिया बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान करीब 32 हजार किलो स्टॉक जब्त किया गया. फैक्ट्री में करीब 1,925 डिब्बे ऐसे तैयार प्रोडक्ट्स के भी मिले, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी.

फैक्ट्री में फर्श से उठाए जा रहे थे टूटे नूडल्स
मामला राजस्थान में CG Foods India की फैक्ट्री का है. यह कंपनी CG Corp Global का हिस्सा है. इस ग्रुप का नेतृत्व नेपाल के अरबपति बिनोद चौधरी करते हैं. उन्हें Wai Wai इंस्टेंट नूडल्स ब्रांड के लिए ‘नूडल किंग’ के नाम से भी जाना जाता है. FSSAI के अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो वहां नूडल्स के टूटे हुए टुकड़े फर्श पर पड़े मिले. जांच में आरोप सामने आया कि इन टुकड़ों को फर्श से उठाकर दोबारा प्रोसेस किया जा रहा था और इनसे भुजिया बनाई जा रही थी. अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया में नूडल्स को दोबारा गर्म भी नहीं किया जा रहा था.

दो Wai Wai भुजिया प्रोडक्ट जांच के घेरे में
जांच खास तौर पर Wai Wai ब्रांड के दो भुजिया प्रोडक्ट्स को लेकर की गई. भुजिया देशभर में पसंद किया जाने वाला स्नैक है, जिसे कई कंपनियां पैकेट में बेचती हैं. फूड सेफ्टी अधिकारियों ने फैक्ट्री से करीब 32,000 किलो स्टॉक जब्त किया है. इसके अलावा वहां 1,925 बॉक्स ऐसे तैयार सामान के मिले, जिनकी एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी. FSSAI ने बताया कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जांच के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स के सैंपल भी लिए गए हैं.

देशभर में खाने की चीजों पर सख्ती
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब देशभर में फूड सेफ्टी को लेकर जांच तेज की जा रही है. रेस्टोरेंट, होटल, फूड आउटलेट और कंपनियों के प्रोडक्ट्स की जांच की जा रही है. हाल के दिनों में बड़े ब्रांड्स पर भी कार्रवाई हुई है. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक वेयरहाउस पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एक्सपायर्ड और एक्सपायर होने के करीब पहुंच चुके प्रोडक्ट्स मिले थे. आरोप था कि पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट और न्यूट्रिशन लेबल को बदलने की कोशिश की जा रही थी. यहां से करीब 5,000 कार्टन सामान बरामद हुआ था. इनमें PepsiCo के Lay’s और Kurkure, Nestle की Maggi Masala Noodles, Coca-Cola के Thums Up और Limca और Unilever का Knorr Mushroom Soup जैसे प्रोडक्ट शामिल थे. अधिकारियों को पैकेट से पुरानी तारीख मिटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल और नई तारीख छापने वाली मशीनें भी मिली थीं.

Domino’s और Pizza Hut पर भी हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर अधिकारियों की सख्ती लगातार जारी है. राज्य के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तुकाराम मुंडे ने साफ-सफाई और खाने की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.

ये भी पढ़ें: