scorecardresearch

Yoga Tips: खाना खाने के तुरंत बाद योग करना कितना सही? जानें शरीर को फायदा होगा या नुकसान

Yoga After Meal Effects: योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है. अधिकांश लोग सुबह उठकर योग करते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद योग करना चहिए या नहीं. हम आपको यह भी बताएंगे कि योग करने का सही समय और खाने के बाद कितना अंतर रखना बेहतर है. 

Advertisement
Yoga Tips Yoga Tips

What is the Correct Way to Practice Yoga: योग करने से शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं. योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने वाली प्रभावी दिनचर्या माना जाता है लेकिन योग का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब इसे सही समय और उचित तरीके से किया जाए. 

लोग वजन नियंत्रित करने, शरीर को लचीला बनाने, तनाव कम करने और दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ करने के लिए हर दिन योगाभ्यास करते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद योग करना चहिए या नहीं. हम आपको यह भी बताएंगे कि योग करने का सही समय और खाने के बाद कितना अंतर रखना बेहतर है. भोजन के बाद तुरंत योग करने से पेट में भारीपन, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है. आमतौर पर योगाभ्यास हल्के या लगभग खाली पेट करने की सलाह दी जाती है. इसकी वजह यह है कि कई योगासन में शरीर को आगे-पीछे झुकाना, मोड़ना और पेट पर दबाव डालना शामिल होता है.

पेट भरा होने पर योग करने से हो सकती है परेशानी
यदि खाना खाने के तुरंत बाद योग करना शुरू कर दिया जाए, तो शरीर को असहजता महसूस हो सकती है. भोजन के बाद शरीर पाचन की प्रक्रिया में व्यस्त रहता है. ऐसे में योगासन करने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. खासकर आगे झुकने वाले आसन, ट्विस्ट करने वाले आसन और पेट पर दबाव डालने वाले अभ्यास भोजन के तुरंत बाद मुश्किल लग सकते हैं. इससे कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस, पेट फूलना, एसिडिटी, जलन या मतली जैसी समस्या हो सकती है. इसके अलावा शरीर में सुस्ती और आलस्य भी महसूस हो सकता है.

क्या खाली पेट ही योग करना है जरूरी 
आमतौर पर सुबह उठने के बाद पानी पीकर और दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर योग करना सुविधाजनक माना जाता है. इस समय पेट अपेक्षाकृत हल्का होता है, इसलिए कई तरह के योगासन आसानी से किए जा सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कमजोरी, अत्यधिक भूख या चक्कर जैसी स्थिति में जबरदस्ती खाली पेट योग किया जाए. हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरत अलग होती है. यदि बहुत अधिक भूख लग रही हो, तो जरूरत के अनुसार हल्का भोजन या स्नैक लेकर कुछ समय बाद अभ्यास किया जा सकता है.

खाना खाने के कितनी देर बाद करें योग
योग से पहले भोजन और अभ्यास के बीच पर्याप्त अंतर रखना बेहतर माना जाता है. खासकर अगर आपने भरपेट या भारी भोजन किया है, तो तुरंत योग करने से बचना चाहिए. पारंपरिक योग मार्गदर्शिकाओं में भारी भोजन के बाद करीब 2 से 3 घंटे का अंतर रखने की सलाह दी जाती है. वहीं, हल्का भोजन करने के बाद शरीर की स्थिति और भोजन की मात्रा के अनुसार कम अंतर भी पर्याप्त हो सकता है. योग करते समय अपने शरीर के संकेतों को समझना जरूरी है.

योग का सही समय रखें, तभी मिलेगा पूरा लाभ
योग को स्वस्थ दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए केवल आसनों पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है. भोजन का समय, उसकी मात्रा और योगाभ्यास के बीच का अंतर भी महत्वपूर्ण है. ऐसे में पेट को पर्याप्त समय देकर ही योग करना बेहतर है. इससे अभ्यास के दौरान असहजता की संभावना कम हो सकती है और आप योग का बेहतर तरीके से आनंद ले सकते हैं.