How To Black White Hair
How To Black White Hair
आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना आम समस्या हो गई है. छोटे-छोटे बच्चों के बाल सफेद होने लगे हैं. सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं. इससे तुरंत बाल काले हो जाते हैं. लेकिन लंबे समय तक बालों को काला रखने के लिए भी कई नुस्खे हैं. सोशल मीडिया पर एकंटेंट क्रिएटर शिरीन मोमेन ने एक नुस्खा शेयर किया है. जिसमें दावा किया गया है कि नारियल तेल के एक खास नुस्खे से बालों को काला बनाया जा सकता है.
नारियल तेल क्यों माना जाता है फायदेमंद?
बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल हमेशा से किया जाता रहा है. इससे बालों को फायदा भी होता है. चलिए आपको बताते हैं कि इससे क्या-क्या फायदे होते हैं. नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को मॉइस्चर देने और टूटने से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसे बालों को सिल्की और स्मूद बनाने में मददगार माना जाता है. स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. डैमेज बालों को कुछ हद तक रिपेयर करने में मदद हो सकता है.
खास नुस्खे में क्या इस्तेमाल होता है?
नारियल तेल के इस खास नुस्खे को तैयार करने में लोहे का तवा, नारियल तेल, मेथी दाना, करी पत्ते, कलौंजी, आंवला पाउडर और तिल का तेल इस्तेमाल होता है.
कैसे तैयार होगा नारियल तेल का खास नुस्खा?
नारियल तेल का खास नुस्खा बनाने के लिए सबसे पहले लोहे के तवे को गैस पर गर्म करें और उसमें नारियल तेल डालें. इसके बाद इसमें तिल का तेल और मेथी दाना मिलाएं. इसके बाद करी पत्ते, कलौंजी और आंवला पाउडर डालें. धीमी आंच पर मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक इसका रंग गहरा न हो जाए. तेल ठंडा होने के बाद इसे छानकर साफ बोतल में भर लें. इस तेल को हफ्ते में 1-2 बार बालों में लगा सकते हैं.
क्या सफेद बाल काले हो सकते हैं?
इस नुस्खे में शामिल करी पत्ते, आंवला और मेथी जैसे तत्व बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि लोहे के बर्तन में तैयार तेल से बालों को आयरन मिलता है और मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ सकता है. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सफेद बालों को पूरी तरह से नेचुरल तरीके से काला करने के दावों का अभी तक पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें: