scorecardresearch

Home Remedies for Blocked Nose: मौसम बदलते ही सताने लगी बंद नाक की परेशानी? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

बदलते मौसम, सर्दी-जुकाम और धूल-मिट्टी के कारण अक्सर नाक बंद हो जाती है. इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है और रात में सोना भी मुश्किल हो जाता है.

Advertisement
how to get relief from nose block how to get relief from nose block
हाइलाइट्स
  • किचन में मौजूद ये चीजें आ सकती हैं काम

  • हर बार दवा लेने की जरूरत नहीं

मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम की ठंडक, धूल-मिट्टी और सर्दी-जुकाम की वजह से लोगों में सर्दी जुकाम और नाक बंद होने की परेशानी बढ़ गई है. नाक बंद होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है, सिर भारी लगता है और रात में ठीक से नींद भी नहीं आती. ऐसे में रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप छोटी-छोटी परेशानियों के लिए बार-बार दवाइयां नहीं लेना चाहते, तो ये आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं.

गर्म चाय पीने से मिल सकती है राहत
बंद नाक होने पर अदरक, पुदीना या कैमोमाइल जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं. ये गर्म ड्रिंक्स गले को आराम पहुंचाते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. गर्म चाय से उठने वाली भाप से भी कुछ देर के लिए आराम महसूस हो सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल: एक कप गर्म अदरक की चाय बनाएं. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. चाय बहुत गर्म न पिएं. दिन में तीन-चार बार पीने से राहत मिलती है.

गर्म पानी से सिकाई करें
नाक बंद होने के साथ माथे और गालों में भारीपन महसूस हो, तो गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं. इससे चेहरे पर दबाव और असहजता कम महसूस हो सकती है. इससे नाक खुलने में भी आसानी होती है.

कैसे करें इस्तेमाल: साफ कपड़े को हल्के गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें. इसे नाक और गालों के आसपास कुछ मिनट रखें. ऐसा दिन में 3 से 4 बार करें.

विक्स का इस्तेमाल करें
सर्दी-जुकाम में कई लोग विक्स का इस्तेमाल करते हैं. इसकी तेज खुशबू से बंद नाक खुलती है.

कैसे करें इस्तेमाल: विक्स इसे नाक के अंदर न लगाएं. विक्स को उबलते पानी में डालकर भाप लें, क्योंकि इसके भाप से कुछ राहत मिल सकती है.

सलाइन नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करें
नाक बंद होने पर सलाइन नेजल स्प्रे एक आसान विकल्प है. इसमें नमक का हल्का घोल होता है, जो नाक के अंदर जमा बलगम को साफ करने और सूखापन कम करने में मदद कर सकता है. यह सामान्य सर्दी-जुकाम में राहत पाने का सबसे कॉमन तरीका है. आप इसे मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं.

सोते समय सिर थोड़ा ऊंचा रखें
रात में लेटने पर कई लोगों की नाक ज्यादा बंद हो जाती है. इससे नींद बार-बार टूट सकती है और सुबह थकान महसूस होती है. ऐसे में सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रखने से सांस लेने में कुछ राहत मिल सकती है.

कैसे करें: सोते समय सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से को आरामदायक तरीके से थोड़ा ऊंचा रखें. साथ ही, कमरे को धूल और धुएं से बचाकर रखें. अगर हवा बहुत सूखी है, तो साफ ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
बंद नाक की समस्या आमतौर पर सर्दी-जुकाम के साथ कुछ दिनों में ठीक हो जाती है. लेकिन अगर सांस लेने में परेशानी हो, तेज बुखार आए, चेहरे पर तेज दर्द हो या लक्षण 10 दिन से ज्यादा बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: