scorecardresearch

Healthy Breakfast Tips: आप भी ब्रेकफास्ट में खा रहे हैं ये 5 चीज़, तो हो जाएं सावधान.. होने वाला है हेल्थ पर अटैक, बदल लें अपना तरीका आज ही

कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है. इसकी वजह है कि शरीर को लंबे समय के बाद कुछ खाने को मिलता है. ऐसे में उन चीज़ों को खाना बेहतर है जिनसे शरीर को फायदा पहुंचे. जानें किन चीज़ों को सुबह खाने से बचना चाहिए.

Healthy Breakfast Tips Healthy Breakfast Tips

हम सभी जानते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है. रातभर के लंबे गैप के बाद शरीर को एनर्जी और न्यूट्रिशन देने के लिए यह बहुत जरूरी होता है, इसलिए ब्रेकफास्ट हेल्दी और बैलेंस्ड होना चाहिए. कई बार हम कुछ ऐसी चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल कर लेते हैं, जो न्यूट्रिशन के तो भरी होती है, लेकिन खाली पेट खाने पर नुकसान पहुंचाती हैं. चलिए बताते हैं उन चीज़ों के बारे में जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए.

मसालेदार और तला-भुना खाना

कई बार लोग सुबह-सुबह पराठे-पकौड़े जैसे मसालेदार खाना खा लेते हैं. लेकिन खाली पेट ज्यादा मसालेदार या तला-भुना ब्रेकफास्ट करने से पेट पर असर पड़ सकता है. इससे एसिडिटी, पेट में जलन, गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए बेहतर है कि दिन की शुरुआत हल्के ब्रेकफास्ट से की जाए.

सोच कर करें फल ब्रेकफास्ट में शामिल

संतरा, नींबू, कीवी और मौसंबी जैसे फल विटामिन सी से भरे हुए होते हैं. साथ ही हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं. लेकिन इन्हें खाली पेट खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है. इन फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड नाजुक पेट वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. बेहतर होगा कि इन्हें किसी दूसरे मील के साथ या नाश्ते के बाद खाया जाए.

ज्यादा मीठा भी नहीं है अच्छा

सुबह खाली पेट ज्यादा मीठी चीजें खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता. शुगर से भरपूर फूड आइटम्स ब्लड में ग्लूकोज लेवल को तेज़ी के साथ बढ़ा देते हैं, जिससे इंसुलिन स्पाइक हो जाता है. इसके अलावा, ज्यादा मीठा खाने से गैस और थकान जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं. महसूस हो सकती हैं.

चाय और कॉफी से न करें श्री गणेश

मैक्सिमम लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं. लेकिन खाली पेट कैफीन वाले फू़ड आइटम खाने से पेट में एसिड लेवल बढ़ जाता है. इससे गैस, सूजन, बेचैनी और एसिडिटी जैसी दिक्कत हो सकती हैं. साथ ही, ज्यादा कैफीन शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा कर सकती है. इसलिए पहले हल्का नाश्ता करें और उसके बाद चाय या कॉफी का सेवन करें.

ज्यादा नमक वाली चीजों से रहें सावधान

सुबह खाली पेट ज्यादा नमक वाले चीज़े खाने से शरीर में सोडियम बढ़ सकता है. इसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है और शरीर में पानी की कमी, सूजन तथा ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. स्वस्थ दिन की शुरुआत के लिए कम नमक और न्यूट्रिशन से भरी चीज़ों के साथ करें.

दिन की शुरुआत कैसे करें?

एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए. उसके बाद फल, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, ओट्स, दलिया या प्रोटीन से भरपूर हल्का नाश्ता करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. सही ब्रेकफास्ट की आदतें न केवल डाइजेशन को बेहतर बनाती हैं बल्कि पूरे दिन शरीर में एनर्जी लेवल को भी बनाए रखने में मदद करती हैं.