Iced Tea vs hot milk tea
Iced Tea vs hot milk tea
गर्मी के मौसम में हर कोई ऐसी चीजें खाना-पीना पसंद करता है, जिससे शरीर को ठंडक मिले. आजकल युवाओं के बीच आइस्ड टी काफी लोकप्रिय हो गई है. वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जो तेज गर्मी में भी दूध वाली गर्म चाय पीना नहीं छोड़ते. ऐसे में सवाल यह है कि गर्मी में शरीर के लिए क्या ज्यादा अच्छा है. आइस्ड टी या गर्म चाय? आइए जानते हैं आयुर्वेद इस बारे में क्या कहता है.
आइस्ड टी एक ठंडी ड्रिंक है, जिसे गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है. इसे बनाना आसान होता है और कुछ समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती है. साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है, इसलिए कई लोग इसे हेल्दी विकल्प मानते हैं.
आइस्ड टी पीने के फायदे
आइस्ड टी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को तेज धूप और सनबर्न से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा यह कई फ्लेवर में मिलती है, इसलिए लोग अपनी पसंद के अनुसार इसका स्वाद चुन सकते हैं. गर्मी में इसे पीने से तुरंत ठंडक महसूस होती है.
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद के अनुसार बहुत ज्यादा ठंडी चीजें पीना शरीर के लिए हमेशा अच्छा नहीं होता. ठंडे पेय पदार्थ पाचन क्रिया को धीमा कर सकते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. कई आइस्ड टी में ज्यादा चीनी और कैफीन भी होता है, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में बार-बार ठंडे पेय पीने के बजाय गुनगुने या हल्के गर्म पेय लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है.
हर्बल टी हो सकती है बेहतर विकल्प
आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में हर्बल टी पीना अच्छा माना जाता है. इसमें कैफीन नहीं होता और यह शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देती है. अदरक पाचन को बेहतर बनाता है, दालचीनी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है और लौंग में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
क्या है सही विकल्प?
अगर आपको आइस्ड टी पसंद है तो इसे कभी-कभी और सीमित मात्रा में पी सकते हैं. लेकिन आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में गुनगुनी या हल्की गर्म हर्बल चाय शरीर और पाचन तंत्र के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. इसलिए सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि अपनी सेहत को ध्यान में रखकर पेय का चुनाव करें.
ये भी पढ़ें: