scorecardresearch

नीम हकीम की सलाह पड़ गई भारी, जान पर बन आई, डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बचाई जान

यूपी के कानपुर में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके एक मरीज की जान बचा ली. दरअसल वो मरीज पाइल्स का शिकार था. लेकिन झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर वो गर्म पत्थर से उसकी सिकाई कर रहा था. पत्थर उसके गुप्तांग में चला. हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचा ली.

Advertisement
Kanpur News Kanpur News

हमारा देश मेडिकल साइंस में काफी आगे बढ़ रहा है. लेकिन देश में आज भी हजारों लोग ऐसे हैं, जो नीम हकीम के चक्कर में अपना जीवन संकट में डाल लेते हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पेशेंट ने पाइल्स का इलाज के लिए नीम हकीम से सलाह ली. उसके बाद पत्थर से पाइल्स की सिकाई की. जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. हालांकि डॉक्टरों ऑपरेशन करके जान बचाई.

मरीज की बिगड़ी तबीयत-
सिकाई करते-करते पत्थर उसके गुप्तांग में चला गया. लगभग डेढ़ किलो का यह पत्थर उसके जीवन के लिए संकट बन गया. चलने-फिरने में भी उसको दिक्कत होने लगी. जब उसकी हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल उर्सुला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने इसका चेकअप किया. पहले तो उसने डॉक्टर को पूरी बात नहीं बताई. उसने बताया कि पाइल्स है. लेकिन डॉक्टर ने जब एक्स-रे किया तो उसमें पत्थर दिखाई दिया. इसके बाद उसने पूरी कहानी बताई.

डॉक्टरों ने बचाई जान-
डॉक्टर ने तुरंत उसका ऑपरेशन प्लान किया. इसके बाद डॉक्टर प्रशांत मिश्रा की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया. कई घंटे के ऑपरेशन के बाद उस पत्थर को डॉक्टरों की टीम ने बाहर निकाला और मरीज की जान बचाई. डॉक्टर प्रशांत मिश्रा का कहना है कि मुझे दिखाने आया था, जो मैंने उसका X-Ray किया तो पत्थर दिखाई पड़ा. इसके बाद मैंने उसका तुरंत ऑपरेशन किया.

डेढ़ किलो का निकला पत्थर-
ऑपरेशन के बाद पत्थर लगभग डेढ़ किलो का है. उसने किसी ने हकीम के कहने पर ऐसा किया था. अब मरीज की हालत ठीक है. लेकिन डॉक्टर ने ऐसे पाइल्स के मरीजों को सलाह दी है कि वह डॉक्टर के अलावा किसी नीम हकीम के चक्कर में फंसकर अपनी जान जोखिम में न डालें.

मरीज का क्या कहना है?
इलाज के बाद मरीज अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों को दुआ दे रहा है कि आपने मेरी जान बचा ली. उसका कहना था कि हमसे गलती हो गई, नीम हकीम की सलाह से मैंने सिकाई की, वह पत्थर कैसे चला गया, मुझे पता नहीं. पत्थर गर्म करके मैं अपने पाइल्स की सफाई कर रहा था. दर्द ज्यादा था. गलती हो गई. अब मैं ठीक हूं.

ये भी पढ़ें: