वोंडेलफ यूनिसेक्स कंडोम बनाने वाली जॉन टैंग इंग चिंग
वोंडेलफ यूनिसेक्स कंडोम बनाने वाली जॉन टैंग इंग चिंग एक मलेशियाई गायनेकोलॉजिस्ट ने दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम बनाया है जिसे महिला और पुरुष दोनों पहन सकते हैं. इस कंडोम को मेडिकल ग्रेड मैटेरियल से बनाया गया है जो आमतौर पर चोटों और जख्मों की ड्रेसिंग करने में इस्तेमाल किया जाता है.
सेक्सुअल हेल्थ के लिए बेहतर
कंडोम बनाने वाली महिला को ये उम्मीद है कि वोंडेलफ यूनिसेक्स कंडोम लोगों के सेक्सुअल हेल्थ के लिए बेहतर साबित होगा. कंडोम बनाने वाली गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन बताती हैं कि, ये कंडोम ठीक वैसा ही है जैसे कोई साधारण कंडोम, इसमें भी चिपकने वाला कवर लगा हुआ है. इस कंडोम के एक तरफ चिपकने वाला पदार्थ लगा है. लेकिन इसे दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी खासियत है कि महिला और पुरुष दोनों ही इस कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं. Wondaleaf के हर बॉक्स में दो कंडोम होते हैं, और इसकी कीमत मलेशियाई रुपये के मुताबिक 14.99 रिंगित (ringgit) होगी. मलेशिया में एक दर्जन कंडोम की औसत कीमत 20-40 रिंगिट है.
घाव की ड्रेसिंग में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ से बना ये कंडोम
टैंग ने पॉलीयुरेथेन का इस्तेमाल करके इस कंडोम को बनाया है, जिसका इस्तेमाल घाव की ड्रेसिंग करने में होता है. पॉलीयुरेथेन एक पतला और लचीला पदार्थ होने के साथ मजबूत और वाटर प्रूफ भी होता है.
औरतों के लिए गर्भ निरोधक जैसा
टैंग बताती है कि "ये इतना हल्का है कि लगाने के बाद महसूस भी नहीं होता, वोंडेलफ कई दौर के टेस्ट से गुजरा है और इस दिसंबर में फर्म की वेबसाइट के पर उपलब्ध होगा. मुझे उम्मीद है कि ये कंडोम अनचाही प्रेंगनेंसी को रोकने के लिए कारगर साबित होगा. महिलाओं के लिए ये ठीक गर्भ निरोधक गोली जैसा होगा.