scorecardresearch

Coconut Water Benefits: नारियल पानी पीने का क्या है सबसे सही तरीका? इन 7 चीजों को मिलाकर पीने से मिलेगा गजब का फायदा 

Nariyal Pani: गर्मी हो या सर्दी किसी भी मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. नारियल पानी गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही तुरंत एनर्जेटिक बनाने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है. नारियल पानी को आप सादा भी सेवन कर सकते हैं लेकिन इसमें कुछ चीजों को मिलाकर पीने से इसके गजब के फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं नारियल पानी के साथ किन-किन चीजों को मिलाकर पीना चाहिए.

Coconut Water Benefits Coconut Water Benefits

नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स के विटामिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कोलाइन और फाइबर पाया जाता है. ऐसे में नारियल पानी पीने से हमारे शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं.

नारियल पानी थकान और कमजोरी को दूर करता है. दिल और किडनी के लिए बेहतर होता है. नारियल पानी पाचन तंत्र को सही रखता है. नारियल पानी हमारी हड्डियों को मजबूत करता है. गर्मी हो या सर्दी किसी भी मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. नारियल पानी गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही तुरंत एनर्जेटिक बनाने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है. नारियल पानी को आप सादा भी सेवन कर सकते हैं लेकिन इसमें कुछ चीजों को मिलाकर पीने से इसके गजब के फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं नारियल पानी के साथ किन-किन चीजों को मिलाकर पीना चाहिए.

नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय क्या
नारियल पानी पीने का सबसे परफेक्ट टाइम सुबह खाली पेट होता है. इसके अलावा आप वर्कआउट के तुरंत बाद नारियल पानी पी सकते हैं. आप दोपहर में ताजगी के लिए नारियल पानी पी सकते हैं. आप लंच या डिनर के बाद नारियल पानी पी सकते हैं. नारियल पानी को सीधे स्ट्रॉ डालकर नहीं पीना चाहिए. इससे सेहत को खतरा हो सकता है. नारियल पानी को गिलास में निकालकर और छानकर ही पीना चाहिए. दरअसल, कई बार नारियल में फंगस जमा हो जाता है और डायरेक्टर स्ट्रॉ डालकर पीने से फंगस शरीर में पहुंच जाता है. ऐसे में सावधानी से कोकोनट वॉटर पीना चाहिए. 

क्या-क्या मिलाकर पी सकते हैं नारियल पानी 
1. नींबू और काला नमक: अधिक फायदा पाने के लिए आप नारियल पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं. नारियल पानी और नींबू एंटी-ऑक्सीडेंट व विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित रखने में मदद करते हैं. नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने और वजन कम करने में भी मदद मिलती है. नारियल पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहते हैं. इतना ही नहीं इससे स्वाद भी बढ़ाता है.

2. चिया सीड्स: आप गर्मी के मौसम में नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पी सकते हैं. आपको मालूम हो कि चिया सीड्स को पहले पानी में भिगो लेना चाहिए इसके बाद ही इसे नारियल पानी के साथ पीना चाहिए. नारियल पानी के साथ ही चिया सीड्स की तासीर भी ठंडी होती है. इसमें भी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से पेट ठंडा रहता है. 

3. तुलसी के बीज: आप नारियल पानी में सब्जा सीड्स यानी तुलसी के बीजों को मिलाकर भी पी सकते हैं. तुलसी के बीजों के साथ नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है. पेट को ठंडक देता है. 

4. सौंफ: आप नारियल पानी में सौंफ मिलाकर पी सकते हैं. इसके लिए पहले सौंफ को पानी में भिगो दें फिर इसका सेवन नारियल पानी के साथ करें. आपको मालूम हो को नारियल पानी और सौंफ दोनों ही पेट को ठंडक देने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं ये डाइजेशन को बेहतर बनाकर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं. 

5. नारियल पानी की स्मूदी: आप नारियल पानी के साथ सब्जियों व फलों को ग्राइंड करके स्मूदी भी बना सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले फ्रेश कोकोनट वाटर, नारियल की मलाई, चिया सीड्स, केला, शहद और ड्राई फ्रूट्स लेकर ब्लेंड कर लें. इस तरह से स्वादिष्ट और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर स्मूदी तैयार है.

6. दही और फलों का रस: नारियल पानी में दही और फलों का रस मिलाकर पीने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है. आप नारियल पानी में दही को मिक्स करके लस्सी बना सकते हैं. आप नारियल पानी में अनानास या संतरे का रस मिलाकर पी सकते  हैं. 

7. गोंद कतीरा: आप गर्मी के मौसम में नारियल पानी में गोंद कतीरा डालकर सेवन कर सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच गोंद कतीरा पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें. इसके बाद गोंद कतीरा को एक गिलास नारियल पानी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें भीगे हुए चिया सीड्स डालें. आप इसमें नारियल की मलाई, पुदीना की पत्तियां, काला नमक भी डाल सकते हैं.