scorecardresearch

How to Get Clear Skin: एक बार लगाने से दिखेगा फर्क, चमकेगा चेहरा, स्किन में आएगा निखार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे में निखार बनाए रखना बड़ी चुनौती है. लेकिन स्किन केयर रेमेडी अपनाकर स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाया जा सकता है. पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. घर पर फेस पैक और स्क्रबर बनाने का तरीका जानिए.

Natural Beauty Tips Natural Beauty Tips

आजकल जिंदगी इतनी फास्ट हो गई है कि पार्लर जाने के लिए भी वक्त मुश्किल से निकलता है. ऐसे में घर पर स्किन को निखारने और चमकाने के लिए कुछ स्पेशल करने की जरूरत होती है. आप घर पर स्किन केयर पैक बनाकर स्किन को निखार और चमका सकते हैं. चलिए आपको एक ऐसा उपाय बताते हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन टाइट होगी और उसमें निखार आएगा. इसे घर पर बनाना काफी आसान है.

घर पर कैसे बनाएं स्क्रबर- 
घर पर स्क्रबर बनाने के लिए आपके पास इंस्टेंट कॉफी, कास्टर शुगर, नारियल तेल और नींबू का रस चाहिए. अगर आफकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू की जगह गुलाब जल ले सकते हैं. इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक खाली बर्तन लें. उसमें कॉफी, कास्टर शुगर और नारियल तेल मिलाएं. इसके बाद इसमें नींबू का रस या गुलाब जल डालें. ये स्क्रबर बनकर तैयार हो जाएगा. इस स्क्रबर को धीरे-धीरे स्किन पर रब करना चाहिए. इसे तुरंत पानी से नहीं धोना है.

स्किन को पोषण देने वाला फेस पैक-
स्किन के लिए स्पेशल फेस पैक बनाने के लिए बेसन, गेहूं का आटा, कॉफी, नींबू का रस या गुलाब जल, और दही की जरूरत होती है. इन सभी चीजों को एक बाउल में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसे स्किन पर लगाएं. 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें. इसके बाद इसे पानी से धो लें. इससे स्किन चमकदार होती है.

फायदेमंद है ये उपाय-
इस रेमेडी को घर में मौजूद चीजों से बनाया जा सकता है. इसके लिए मार्केट जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आपकी स्किन चमकने लगेगी. इसे हाथ, पैर, गर्दन और कोहनियों पर लगा सकते हैं. ये रेमेडी महंगे फेशियल्स का शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस रेमेडी को इस्तेमाल करने से पहले फेस को कच्चे दूध या गुलाब जल से साफ करना जरूरी है. इससे स्किन की क्लीनिंग अच्छी होती है और रेमेडी का ज्यादा असर होता है.

ये भी पढ़ें: