scorecardresearch

हे भगवान! 154kg से सीधा 65kg, जानें महिला ने कैसे किया ये कमाल? हर रोज करती हैं ये 8 काम

Pranjal Pandey Weight Loss Story: हाली के दिनों में प्रांजल पांडे ने सोशल मीडिया पर अपना डाइट या वर्कआउट रूटीन शेयर किया है. इन्होंने 154kg से सीधा 65kg अपना वजन घटाया था. तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ये चमत्कार किया कैसे?

प्रांजल पांडे की वेट लॉस जर्नी प्रांजल पांडे की वेट लॉस जर्नी

Weight Loss Story: वेट लॉस जर्नी की कहानियां तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको जिस वेट लॉस जर्नी की कहानी बताने जा रहे हैं, वो जरा हटके है. जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्रांजल पांडे की कहानी. जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद 10 या 20kg नहीं, बल्दी 85 किलो वजन कम किया. यानी 154kg से सीधा 65kg. उड़ गए न होश? ये जानकर तो मेरे भी होश उड़ गए थे... ऐसे में अगर आप भी अपना वजन घटाने का सोच रही हैं तो प्रांजल पांडे आपके लिए एक परफेक्ट प्रेरणा बन सकती हैं.
हाली के दिनों में प्रांजल पांडे ने सोशल मीडिया पर अपना डाइट या वर्कआउट रूटीन शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ये चमत्कार किया कैसे?

पोषण विशेषज्ञ और वेट लॉस कोच प्रांजल पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि, 'वजन कम करना और उसे बनाए रखना किसी डाइट या वर्कआउट रूटीन से नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल में पूरी तरह बदलाव से संभव है. 85 किलो वजन कम करने के बाद मेरी कुछ रोजाना की आदतें हैं जिन्हें मैं नहीं छोड़ सकती.'

प्रांजल पांडे के वेट लॉस का राज
1) हर सुबह खाली पेट नींबू के रस या सेब के सिरके के साथ गर्म पानी पीने से पेट फूलने से बचाव होता है. साथ ही और लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है.
2) हर मील से पहले फाइबर का सेवन करें. सलाद जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से पेट पर एक लेयर बन जाती है, जिससे भोजन के बाद इंसुलिन का लेवल अचानक नहीं बढ़ता.
3) फलों को प्रोटीन या वसा के साथ खाना. पीसीओएस से पीड़ित होने के कारण उन्हें इससे फायदा हुआ. उदाहरण: बादाम बटर के साथ सेब खाना, ग्रीक दही के साथ जामुन खाना.
4) क्या आप जानते हैं कि पेशाब शरीर से वसा निकालने में मदद करता है? इसलिए हर दिन कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पीएं.
5) हर मील के बाद कम से कम 10 मिनट तक टहलें. अगर आप टहल नहीं सकते, तो 10-15 स्क्वाट्स करना भी फायदेमंद है.
6) सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर करें.
7) हर मील में प्रोटीन जरूर लें. प्रोटीन खाने से पेट भर जाता है और स्नैक्स के लिए जगह नहीं बचती.
8) खुद को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर रखें, चाहे वह जिम हो, पिलाटेस हो, चलना हो या दौड़ना हो.

 

ये भी पढ़ें: