scorecardresearch

Punjab: 96 फीसदी मरीज आम आदमी क्लीनिक के इलाज से संतुष्ट, और क्या कहता है सर्वे? जानें

पंजाब में आम आदमी क्लीनिक बेहतर काम कर रही है. पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की ताजा स्टेट रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक 96 फीसदी लोग आम आदमी क्लानिक से पूरी तरह से संतुष्ट हैं. इस सर्वे में 18256 लोगों को शामिल किया गया.

Bhagwant Mann (Photo/PTI File) Bhagwant Mann (Photo/PTI File)

पंजाब की भगवंत मान सरकार की शुरू की गई आम आदमी क्लीनिक बेहतर काम कर रही है. आम आदमी क्लीनिक में मरीजों के इलाज से 96 फीसदी लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं. पंजाब डेवलपमेंट कमीशन की ताजा स्टेट रिपोर्ट कार्ड ये साबित करती है कि पंजाब में अब मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का हक बन चुकी है.

सर्वे में क्या सामने आया?
पंजाब डेवलपमेंट कमीशन के तैयार इस स्टेट रिपोर्ट कार्ड के लिए पूरे पंजाब में 18,256 मरीजों से सीधे बातचीत की गई. सर्वे के मुताबिक पहले मरीजों को बुखार, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के लिए भी प्राइवेट क्लीनिक जाना पड़ता था. ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, एक्सरे जैसी जांच के लिए अलग से हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे. दवाइयां भी अपनी जेब से खरीदनी पड़ती थीं. आज आम आदमी क्लीनिक में सब कुछ एक ही छत के नीचे और पूरी तरह मुफ्त है. जांच से लेकर दवाई तक, सब बिना एक पैसा खर्च किए मिल रहा है.

कितना खरा उतरा आम आदमी क्लीनिक?
सर्वे के मुताबिक 96 फीसदी मरीज इलाज से संतुष्ट हैं. जबकि 92 फीसदी मरीजों को को सभी दवाइयां मुफ्त में मिलीं. 94 फीसदी मरीजों के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त हुए. 99 फीसदी मरीजों ने AAC परिसर साफ-सुथरा बताया. जबकि 99 फीसदी मरीजों ने पर्याप्त सीटिंग की पुष्टि की. सर्वे के मुताबिक 97 फीसदी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध रहा. जबकि 96 फीसदी लोग शौचालय की साफ-सफाई से संतुष्ट हैं.

अमृतसर से तरनतारन तक, लुधियाना से फाज़िल्का तक हर जिले में यही तस्वीर है. AAC ने वो कर दिखाया, जो दशकों से असंभव माना जाता था. यानी मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, मुफ्त जांच, और सबसे बड़ी बात मरीज का सम्मान. ये उस व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड है, जिसने गरीब से गरीब इंसान को प्राइवेट क्लीनिक के भारी बिलों से आजादी दिलाई है.

ये भी पढ़ें: