Sukhpal Kaur
Sukhpal Kaur
चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में 37 साल की महिला का फ्री इलाज हुआ. सुखपाल कौर को एक गंभीर बीमारी थी. लेकिन इलाज के बाद उनकी सेहत अच्छी है. इस इलाज में 4 लाख रुपए खर्च हुए. लेकिन सुखपाल का पूरा इलाज मुफ्त में हुआ. पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ये इलाज किया गया.
37 साल की महिला का फ्री इलाज-
37 साल की सुखपाल कौर एक जानलेवा बीमारी एओर्टिक डिसेक्शन से पीड़ित थी. उनकी इस बीमारी के चलते पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया. इस हालत में तुरंत सर्जरी की जरूरत थी. इलाज, अस्पताल में दाखिला और विशेष देखभाल का अनुमानित खर्च करीब 4 लाख रुपए था. इतने कम समय में इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन हो जाता. अस्पताल में सेहत कार्ड प्रमाणित होते ही बिना किसी देरी के इलाज शुरू कर दिया गया. पूरी सर्जरी मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस की गई.
सेहत कार्ड के कारण हुआ इलाज- फैमिली
परिवार ने बताया कि सब कुछ बहुत तेजी से हुआ. डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सर्जरी ज़रूरी है. इतनी बड़ी रकम तुरंत जुटा पाना संभव नहीं था. सेहत कार्ड के कारण इलाज बिना किसी देरी के शुरू हो सका.
डॉक्टर ने क्या कहा?
डॉक्टर सचिन महाजन ने कहा कि एओर्टिक डिसेक्शन एक अत्यंत गंभीर स्थिति है, जिसमें तुरंत सर्जरी जरूरी होती है. ऐसे मामलों में थोड़ी सी भी देरी जोखिम को काफी बढ़ा सकती है. मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेहत कार्ड प्रमाणित होते ही हम बिना किसी वित्तीय मंजूरी का इंतजार किए इलाज शुरू कर सकते हैं, जिससे उच्च जोखिम वाले हृदय रोगियों को समय पर और निरंतर उपचार मिल पाता है.
जीवन बचाना बेहद संतोषजनक- स्वास्थ्य मंत्री
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सुखपाल कौर जैसे गंभीर मामले में एक अनमोल जीवन को बचा पाना बेहद संतोषजनक है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सेहत योजना स्थानीय स्तर पर वास्तविक बदलाव ला रही है, जहाँ परिवार बिना आर्थिक दबाव के तुरंत इलाज प्राप्त कर पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: