scorecardresearch

Home Remedy for Dark Neck: काली पड़ गई है गर्दन तो घर पर बनाएं ये स्पेशल पेस्ट, दूर हो जाएगा कालापन

अगर आपका चेहरा चमकता है. लेकिन गर्दन, कोहनी और घुटनों पर कालापन है तो इसे एक घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से दूर किया जा सकता है. किचन में मौजूद सामान से एक स्पेशल पेस्ट बनाएं और उसे 20 मिनट तक गर्दन पर लगाए रखें. इसका असर साफ दिखाई देगा.

Dark Neck Dark Neck

आपने कई बार देखा होगा कि किसी इंसान का चेहरा चमकता रहता है, लेकिन उसकी गर्दन काली होती है. घुटनों और कोहनी के पास की स्किन काली पड़ गई है. ऐसा आपके साथ भी हो सकता है. बच्चों में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है. बच्चे धूल-मिट्टी में खेलते हैं, जिसकी वजह से ऐसा होता है. पैरेंट्स भी इससे परेशान हो जाते हैं कि बच्चों की गर्दन काली क्यों पड़ गई है?

क्यों काली हो जाती है गर्दन?
चेहरा चमकता रहता है, लेकिन गर्दन काली पड़ जाती है. स्किन पर जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं की वजह से कालापन धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इस कालापन को कम किया जा सकता है. हालांकि ये तुरंत खत्म करना संभव नहीं है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे कम किया जा सकता है. 
चलिए आपको उस घरेलू तौर पर तैयार किए पेस्ट के बारे में बताते हैं, जिससे गर्दन पर मौजूद पुरानी गंदगी को साफ किया जा सकता है.

कैसे बनाएं स्पेशल पेस्ट?
गर्दन, कोहनी और घुटने के कालापन को दूर करने के लिए किचन में मौजूद सामानों से एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इस मिक्स्चर को बनाने के लिए बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट, नमक, दूध और नारियल तेल की जरूरत होती है. 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लेते हैं. उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा लेते हैं. बेकिंग सोडा की जगह ईनो भी ले सकते हैं. इसके बाद इसमें टूथपेस्ट मिलाते हैं. इसके बाद इसमें नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिलाते हैं. इसमें थोड़ा दूध भी मिला लेते हैं. इसके साथ ही नारियल तेल की कुछ बूंदें भी डाल देते हैं. नारियल तेल की वजह से स्किन में रूखापन नहीं आता है. अब ये स्पेशल पेस्ट बनकर तैयार हो चुका है.

खास पेस्ट को कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आपके गर्दन पर कालापन है तो इस खास पेस्ट को गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक टमाटर लें और उसको उस हिस्से पर हल्का-हल्का रगड़ें. टमाटर में मौजूद तत्व स्किन को साफ करते हैं और चमक बढ़ाने में मददगार होते हैं. कुछ देर रगड़ने के बाद साफ कपड़े से पेस्ट को साफ कर लें. अगर ये उपाय एक बार करेंगे तो उसका असर साफ दिखाई देगा. जब इसे 4-5 पर बार दोहराएंगे तो गर्दन से कालापन दूर हो जाएगा. इस उपाय को अपनाने के बाद स्किन पर नारियल तेल लगाना चाहिए, इससे स्किन में रूखापन नहीं आता है.

ये भी पढ़ें: