Tips To Increase Height
Tips To Increase Height
हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट ठीक-ठाक हो, क्योंकि यह न सिर्फ पर्सनेलिटी को बढ़ाती है बल्कि कॉन्फिडेंस लेवल को भी बढ़ाती है. लेकिन अक्सर यह माना जाता है कि एक तय उम्र के बाद हाइट बढ़नी बंद हो जाती है, जो काफी हद तक सही भी है. हमारी हड्डियों के ग्रो करने के लिए एक लिमिटेड टाइम होता है. अगर आपकी हाइट ऐसी निकले कि आपका कॉन्फिडेंस लेवल लो हो, तो क्या किया जाए. अगर इस स्थिति में आप हैं, तो सही जानकारी और आदतों के साथ आप अपनी पर्सनैलिटी और पोस्चर में सुधार कर सकते हैं, जिससे आप ज्यादा लंबे दिख सकते हैं.
नींद और लाइफस्टाइल का गहरा असर
अच्छी नींद शरीर के विकास में बेहद अहम भूमिका निभाती है. जब आप रोजाना 6 से 8 घंटे की गहरी नींद लेते हैं, तो शरीर में ग्रोथ हार्मोन बेहतर तरीके से काम करता है. इसके अलावा, आपका रोजमर्रा का लाइफस्टाइल भी आपकी हाइट के दिखने पर असर डालता है. अगर आप झुककर चलते या बैठते हैं, तो आपकी असली लंबाई भी कम नजर आती है. वहीं, सीधा खड़े होना और सही तरीके से बैठना आपकी पर्सनेलिटी को निखारता है और आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है.
सही डाइट हैं ग्रोथ के लिए जरूरी
लंबाई और शरीर की ग्रोथ के लिए बैलेंस्ड डाइट बेहद जरूरी है. सही डाइट न सिर्फ हाइट पर असर डालती है, बल्कि आपकी पूरी बॉडी के विकास में मदद करती है. प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर खाना जैसे दूध, दही, हरी सब्जियां और ताजे फल आपके शरीर को मजबूती देते हैं. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. जंक फूड और ज्यादा फ्राइड चीजों से दूरी बनाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं.
एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से दिखता है फर्क
रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग आपकी बॉडी को फिट और लचीला बनाती है. खासकर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में यह बहुत मददगार होती है. रोजाना 20 से 30 मिनट तक हैंगिंग, टो टच या योगा जैसी गतिविधियां करने से आपका पोस्चर सुधरता है और आप पहले से ज्यादा लंबे नजर आते हैं. यह आदत न सिर्फ आपकी हाइट को बेहतर दिखाती है, बल्कि आपकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस लेवल को भी बढ़ाती है.
बेशक जेनेटिक्स को बदला नहीं जा सकता, लेकिन सही लाइफस्टाइल, न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज से आप अपनी पर्सनेलिटी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. साथ ही कुछ आदतें अपनाकर आप न सिर्फ बेहतर दिख सकते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंट महसूस कर सकते हैं.