Walking Benefits
Walking Benefits
फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कई लोग घंटों में जिम में पसीना बहाते हैं लेकिन आज हम आपको रोज पैदल चलने के फायदे बता रहे हैं. हम यह भी बताएंगे कि उम्र के हिसाब से किसे कितने किलोमीटर हर दिन सैर करनी चाहिए. रोज सभी लोगों को टहलना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक टहलने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं.
किसे और कितने किलोमीटर करनी चाहिए सैर
एक्सपर्ट और स्टडी के मुताबिक हर किसी की सैर करना का दायरा उसकी उम्र और हेल्थ पर निर्भर करता है. सैर करने के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग मानक हो सकते हैं. हालांकि किसी उम्र के व्यक्ति को रोज कितने किलोमीटर पैदल चलना चाहिए, इसको लेकर कोई एक तय नियम नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी CDC की गाइडलाइंस के मुताबिक 18 से 64 वर्ष के लोगों को हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट की मध्यम गति वाली फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए. 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए भी यही लक्ष्य रखा गया है. यदि इसे पैदल चलने में बदलें तो सामान्य गति से चलने वाला व्यक्ति रोज लगभग 3 से 5 किलोमीटर की सैर करके इस लक्ष्य को पूरा कर सकता है. 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को चलने के साथ-साथ संतुलन और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्टिविटी भी करनी चाहिए.बच्चों और टीनएज यानी 5 से 17 वर्ष के उम्र वालों को रोज कम से कम 60 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए.
रोज पैदल चलने के फायदे
1. वजन घटाने में मददगार
यदि आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो आपको सुबह या शाम में रोजाना टहलना शुरू कर देना चाहिए. टहलने से पेट की चर्बी तेजी से कम होता है. यदि आप नियमित रूप से पैदल चलते हैं तो इससे आपका वजन नियंत्रण में रहेगा. हर दिन सैर करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है. कैलोरी बर्न होती है तो वजन कम होता है. आपको मालूम हो कि कैलोरी कितनी जल्दी और कितनी बर्न हो रही है ये वॉकिंग स्पीड, किलोमीटर और वजन पर निर्भर करता है.
2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
यदि आप रोज टहलते हैं तो इससे आपका दिल सही रहेगा. हेल्थ एक्सपर्ट्स की कहते हैं कि रोजाना टहलने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. सैर करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है. टहलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.
3. डायबिटीज रहे कंट्रोल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को हर दिन जरूर टहलना चाहिए. टहलने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है. खाना खाने के बाद थोड़ी सी भी सैर ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है. साल 2022 की एक स्टडी के मुताबिक दिनभर बीच-बीच में खड़े रहना और हल्की-फुल्की सैर करना भोजन के बाद बढ़ने वाले रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के लेवल को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.
4. जोड़ों के दर्द से छुटकारा
यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाह रहे हैं तो आपको टहलना शुरू कर देना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक टहलने से जोड़ों में अधिक ऑक्सीजन मिलते हैं, जिससे दर्द से निजात मिलता है. गठिया (आर्थराइटिस) से पीड़ित लोगों के लिए भी पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है.
5. इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत
हर दिन सुबह और शाम टहलने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. इससे सर्दी, फ्लू और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना हर किसी को कम से कम 20 मिनट तक जरूर टहलना चाहिए ताकि इम्यून सिस्टम सही रहे और बीमारियों से बचाव हो सके.