scorecardresearch

Health Benefits Of Eating Raw Onion: गट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी होगी बेहतर, बीपी के मरीज़ो के लिए दवा.. जानिए कच्चा प्याज़ खाने के फायदे

कुछ ही समय में गर्मियां शुरू होने वाली हैं. ऐसे में कई लोग गर्मी से निजात पाने के लिए चीज़े खोजने लगेंगे. लेकिन आपके ही किचन में पड़ा है गर्मी को दूर भगाने का आईटम.

Onion Health Benefits Onion Health Benefits

धीरे-धीरे गर्मियों का मौसम नज़दीक आ रहा है. इस मौसम में तेज धूप और तापमान शरीर पर काफी असर डालते हैं. ऐसे समय में लोग ऐसी चीजों की तलाश करते हैं जो शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाव में मदद करें. कच्चा प्याज भी उन्हीं चीज़ों में से एक हैं. इसका सेवन शरीर को ठंडक देने और गर्मी के असर को कम करने में मदद कर सकता है, इसलिए कई लोग इसे सलाद के रूप में काफी खाना पसंद करते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर होता कच्चा प्याज
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कच्चा प्याज कई पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है. इसमें विटामिन C पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है. यह कोलेजन बनने की प्रक्रिया में मदद करता है. इसके अलावा इसमें फोलेट मौजूद होता है. प्याज में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को बैलेंस में रखने में सहायक होता है. वहीं इसमें मौजूद फाइबर गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. यह दिल की सेहत को भी बेहतर रखने में फायदेमंद है.

शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार
कच्चे प्याज में पानी की मात्रा काफी होती है, जो गर्म मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है. यह शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव कर सकता है. साथ ही इसे प्राकृतिक कूलिंग फूड भी माना जाता है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. कच्चा प्याज पसीना आने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर नेचुरल रूप से ठंडा रहता है.

इम्यूनिटी और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
कच्चे प्याज में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. इसके अलावा प्याज में पाया जाने वाला फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है और आंतें बेहतर तरीके से काम कर पाती है. प्याज में मौजूद कुछ एंजाइम फैट को तोड़ने में भी मदद करते हैं, जिससे भोजन आसानी से पचता है.

ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद
कच्चे प्याज में हल्की प्राकृतिक मिठास होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है. इसमें मौजूद कुछ तत्व ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि डायबिटीज से पीड़ित लोग भी डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.