Infused Water Benefits
Infused Water Benefits
इंफ्यूज्ड वॉटर आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गईं है. यह एक ऐसा नेचुरल और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसमें पानी के साथ ताजे फल, सब्जियां और हर्ब्स मिलाकर उसके स्वाद और न्यूट्रिशन को बढ़ाया जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह की एस्ट्रा शुगर या केमिकल नहीं होता, जिससे यह नॉर्मल ड्रिंक्स की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद बन जाता है. रोजाना इन्हें पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, डाइजेशन बेहतर होता है और स्किन ग्लो भी होता है.
खीरा-पुदीना का ठंडक वाला कॉम्बो
अगर आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो खीरा और पुदीना से बना इंफ्यूज्ड वॉटर एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसके लिए आधा कटा हुआ खीरा और 8–10 पुदीने के पत्तों को एक लीटर पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें. जब पानी में इनका फ्लेवर अच्छी तरह घुल जाए, तब इस ड्रिंक को पीएं. यह शरीर को ठंडक पहुंचाती है, डिटॉक्स करती है और स्किन को फ्रेश बनाए रखने में मदद करती है.
नींबू-अदरक से गुड डाइजेशन
नींबू और अदरक का वॉटर डाइजेशन सिस्टम के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. एक लीटर पानी में नींबू के स्लाइस और अदरक के टुकड़े डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. यह ड्रिंक खासतौर पर सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा देता है. इससे पेट की परेशानियां कम होती हैं और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.
स्ट्रॉबेरी-तुलसी से बढ़ेगा स्किन ग्लो
अगर आप स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो स्ट्रॉबेरी और तुलसी का इंफ्यूज्ड वॉटर जरूर ट्राई करें. इसके लिए कटे हुए स्ट्रॉबेरी के टुकड़े और तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए ठंडा होने दें. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और त्वचा को ग्लो देता है.
एप्पल-सिनामन वाला कॉम्बो
अगर आपको हल्का मीठा स्वाद पसंद है, तो एप्पल और सिनामन यानी दालचीनी का इंफ्यूज्ड वॉटर आपके लिए परफेक्ट है. सेब के स्लाइस और दालचीनी को पानी में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह तक यह पूरी तरह फ्लेवर से भर जाता है. यह ड्रिंक वजन घटाने में मदद करता है और हेल्दी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करता है.