scorecardresearch

Benefits Of Amla: है खून से जुड़ी दिक्कत? तो आंवला से बना लें दूरी.. नहीं तो डॉक्टर से बढ़ेगी नज़दीकी

आंवला को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह फायदे का सौदा नहीं साबित होता. कुछ लोगों को ज्यादा आंवला खाने से सेहत के नुकसान हो सकते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

आंवले को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक डॉक्टर तक इसके गुणों की तारीफ करते हैं. विटामिन सी से भरपूर आंवला शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, डाइजेशन को बेहतर करने और स्किन व बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे सुपरफूड भी कहा जाता है. लेकिन हर चीज हर इंसान के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ लोगों के लिए ज्यादा आंवला खाना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है.

बन सकता है एसिडिटी की जड़
जिन लोगों को बार-बार एसिडिटी या पेट में जलन की शिकायत रहती है, उन्हें आंवला संभलकर खाना चाहिए. आंवले में मौजूद विटामिन सी पेट में एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है. इससे गैस, सीने में जलन और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. 

लो ब्लड शुगर वाले बरतें सावधानी
आंवला ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है. यही कारण है कि कई डायबिटीज मरीज इसका सेवन करते हैं. लेकिन जिन लोगों का शुगर लेवल पहले से कम रहता है, उनके लिए आंवला परेशानी बढ़ा सकता है. ज्यादा सेवन करने से कमजोरी, चक्कर या थकान महसूस हो सकती है. 

ब्लड डिसऑर्डर में बढ़ सकती है दिक्कत
जो लोग खून से जुड़ी किसी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें भी आंवले का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. आंवले के कुछ गुन खून को पतला कर सकते हैं. ऐसे में अगर कोई पहले से ब्लड थिनर दवा ले रहा है या ब्लीडिंग की समस्या से जूझ रहा है, तो हालात और दिक्कत वाले हो सकते हैं.

ड्राई स्किन और बालों की परेशानी
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो ज्यादा आंवला खाने से स्किन ड्राई हो सकती है. इससे स्किन की नमी कम होने लगती है. साथ ही बालों में रूखापन, खुजली और डैंड्रफ जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.