4 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे मनाया जाता है
4 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे मनाया जाता है
हर साल 4 सितंबर को दुनियाभर में विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद दुनिया में यौन सेहत के बारे में जागरूकता फैलाना है. सेक्सुअल हेल्थ सेहत का सबसे अहम पहलू है. कई बार देखा गया है कि यौन संबंधी बीमारियों को लेकर लोग बात करने से कतराते हैं. जिसकी वजह से ये बीमारी मुसीबत बन जाती है. जबकि ज्यादातर यौन संबंधी बीमारियों का इलाज संभव है. लेकिन सामाजिक बंदिशों के चलते लोग इसपर खुलकर बात नहीं कर पाते हैं. इन कुरीतियों को दूर करने और यौन संबंधी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की गई.
13 साल पहले यौन स्वास्थ्य दिवस की हुई शुरुआत-
आज से 13 साल पहले साल 2010 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई थी. वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर सेक्सुअल हेल्थ ने यौन स्वास्थ्य को लेकर दुनियाभर में जागरूकता फैलाने के मकसद से 4 सितंबर को विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाने का ऐलान किया था. पहले साल इस दिवस का थीम ;आओ इसके बारे में बात करें' था. उस साल इसका मकसद सेक्सुअलिटी से जुड़े मिथकों और झिझक को खत्म करना था.
साल 2023 में क्या है थीम-
हर साल की तरह से इस साल भी यौन स्वास्थ्य दिवस को लेकर एक थीम तय किया गया है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे 2023 का थीम सहमति है. जब यौन संबंधों की बात आती है तो सहमति और आपसी सम्मान का होना जरूरी है. लोगों को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में पूरी और सही जानकारी होनी चाहिए. जिससे यौन स्वास्थ्य की बात हो तो ठीक तरह से फैसले लिए जा सकें.
विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस 60 देशों में मनाया जाता है. इस दौरान सेमिनार, सम्मेलन और कला प्रदर्शनियों का आयोजन होता है. स्कूल, मीडिया, अस्पताल, लाइब्रेरी, यूनिवर्सिटी में इससे संबंधित गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर सेक्सुअल हेल्थ यह सुनिश्चित करना चाहता है कि यौन स्वास्थ्य के मुद्दे पर हर जगह चर्चा हो.
वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है-
हर साल 4 सितंबर को वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को सेहतमंद रखना है. चलिए आपको बताते हैं कि विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस का क्या महत्व है.
ये भी पढ़ें: