AI Generated Image
AI Generated Image
भारतीय खानपान में चावल की काफी अहमियत है. देश की कई ऐसी बेल्ट हैं जहां लंच हो या डिनर खाने में चावल जरूर होता है. साथ ही यह कई लोगों की आदत भी बन गई है कि उन्हें भोजन में चावल न हो तो अन्हें भोजन ही अधूरा लगता है.
अब आमतौर पर लोग लंच या डिनर में दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाना पसंद करते हैं. चारों चीज़ों के न्यूट्रिशन की बात करें तो सबमें अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स हैं. जहां दाल में प्रोटीन है, तो वहीं चावल में कार्ब्स तो रोटी में कॉम्प्लैक्स कार्ब्स और सब्जी में कई विटामिन मौजूद होते है.
लेकिन क्या आप जानते हैं हमे लंच या डिनर में इन चारों को एक साथ नहीं खाना चाहिए. अगर इसकी वजह आप नहीं जानते तो चलिए आपको बताते हैं.
चुनें सिर्फ एक, चावल या रोटी
अगर आप एक ही समय में रोटी और चावल दोनों खाते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दें. इसकी वजह हैं कि दोनों ही कार्ब्स का सोर्स है. इससे शरीर में केलोरी इनटेर बढ़ता है, जो वजन बढ़ाने के पीछे का एक बड़ा कारण है. साथ ही जब दोनों ही कार्ब्स के सोर्स हैं, तो इन्हें एक साथ खाने से बल्ड शुगर लेवल में भी स्पाइक आता है. जो कि डायबिटीज के मरीज़ों के लिए बिलकुल ठीक नहीं.
आप सब्ज़ी और दाल को तो एक साथ एक ही मील में खा सकते हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं. इसमें एक प्रोटीन का सोर्स है तो दूसरा विटामिन का. लेकिन जब भी बात रोटी और चावल की आए तो कोशिश करें कि दोनों को एक साथ न खाएं, क्योंकि इसका असर आपके पाचन पंत्र पर भी पड़ता है.
खराब होता है डाइजेशन सिस्टम
दरअसल चावल में सिंपल कार्ब्स होते हैं और रोटी में कॉम्प्लैक्स कार्ब्स. ऐसे में पाचन तंत्र दोनों को पचाने के लिए अलग-अलग तरीका अपनाता है. लेकिन अगर दोनों को एक साथ खाते हैं तो आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग और लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है. साथ ही आपके शरीर को दोनों को पचाने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल करना पड़ता है.
कैसे बनाएं दोनों में संतुलन
संतुलन बनाने के लिए सबसे बेहतर है कि आप एक समय में एक ही तरह का कार्ब इनटेक करें. अगर आप दोपहर में चावल खा रहे हैं, तो डिनर में आप रोटी खाएं. या फिर लंच में रोटी खा रहे हैं तो डिनर में चावल खाएं. इस तरह से आपका शरीर दोनों तरह के कार्ब्स के बीच एक तरह बैलेंस बना पाएगा. साथ ही आपको पोषण भी मिलेगा और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या भी नहीं होगी.