scorecardresearch

World Alzheimer's Day 2022: आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं! ये लक्षण दिखने पर हो जाएं अलर्ट, हो सकते हैं अल्जाइमर के शिकार

World Alzheimer's Day 2022: अल्जाइमर मानसिक गड़बड़ी का सबसे सामान्य रूप है. इसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है. आम तौर पर अल्जाइमर वृद्धावस्था में होता है. इस बीमारी के कारण व्यक्ति का गुस्सा, चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है.

World Alzheimer's Day 2022 World Alzheimer's Day 2022
हाइलाइट्स
  • हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर्स दिवस मनाया जाता है.

  • आम तौर पर अल्जाइमर वृद्धावस्था में होता है.

विश्व अल्जाइमर दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य अल्जाइमर के बारे में जागरूकता पैदा करना है. अल्जाइमर्स डे 2022 की थीम है- आओ डिमेंशिया डिमेंशिया को जानें, अल्जाइमर को जानें. 1906 को जर्मन मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अलोइस अल्जाइमर अल्जाइमर्स का पहला केस सामने लाए थे. 2012 के बाद से 21 सितंबर को हर साल विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है. अल्जाइमर नर्वस सिस्टम से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो यादाश्त पर बुरा असर डालती है. इसके मरीजों को छोटी-छोटी चीजें याद रखने में भी बहुत मुश्किल होती है.

बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है ये बीमारी

भारत में करीबन 40 लाख लोग घटती याददाश्त की समस्या से जूझ रहे हैं. अल्जाइमर की समस्या उम्र बढ़ने के साथ-साथ आनी शुरू हो जाती है. इस रोग से प्रभावित रोगी की मस्तिष्क की कोशिकाओं का एक-दूसरे से संपर्क टूटने लगता है और धीरे-धीरे मृत स्थिति में आ जाता है. आसान शब्दों में समझें तो अल्जाइमर रोग एक मानसिक विकार है, जिसके कारण मरीज की याद्दाश्त कमजोर हो जाती है और उसका असर दिमाग के कार्यों पर पड़ता है. अमूमन 65 साल की उम्र के बाद लोगों में यह बीमारी देखने को मिलती है. एक अनुमान के मुताबिक 2050 तक दुनिया में अल्जाइमर्स के मरीजों की संख्या 15.2 करोड़ हो जाएगी.

पुरुषों में जहां 60 वर्ष की अवस्था में अल्जाइमर की शिकायत शुरू होती है, वहीं महिलाओं में इसके लक्षण 45 वर्ष की अवस्था में दिखते हैं.

अल्जाइमर के लक्षण

किसी बात को समझने में समस्या.
किसी काम को बहुत कोशिश के बाद भी याद न रख पाना.
सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाना.
अपने में ही खोए रहना, मेल-जोल बंद कर देना
सुबह-सुबह भूल जाना कि नाश्ता किया था या नहीं.
लोगों के नाम याद करने में समस्या.
डिप्रेशन या एंजाइटी महसूस करना.
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में दिक्कत महसूस होना
दिन, तारीख, महीना और साल तक भूल जाना.
किसी काम को शुरू करने के बाद भूल जाना कि क्या करने वाले थे.

अल्जाइमर से बचाव

मानसिक रूप से अपने को स्वस्थ रखें.
पसंद का संगीत सुनें
रोजाना एरोबिक्स करें.
8-10 घंटे की नींद लें.
ऐसी गतिविधियों में हिस्‍सा लें जिसमें दिमाग की कसरत हो.
लोगों से मिलना जुलना जारी रखें.