scorecardresearch

कानपुर में सामने आया जीका वायरस का केस, केंद्र ने भेजी चिकित्सकों की टीम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक उच्च स्तरीय टीम भेजी है. कानपुर में जीका वायरस रोग का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद मंत्रालय ने आनन-फानन में ये फैसला लिया. कानपुर के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति का टेस्ट किया गया था, जिसमें वायरल बीमारी के मामले में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Zika virus in UP Zika virus in UP
हाइलाइट्स
  • केरल से आया था जीका वायरस का पहला मामला

  • 55 वर्षीय व्यक्ति में पाये गए लक्षण

  • केंद्र ने कानपुर भेजी टीम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक उच्च स्तरीय टीम भेजी है. कानपुर में जीका वायरस रोग का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद मंत्रालय ने आनन-फानन में ये फैसला लिया. कानपुर के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति का टेस्ट किया गया था, जिसमें वायरल बीमारी के मामले में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम( National Vector Borne Disease Control Programme),राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (National Centre for Disease Control)और आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली से तैयार किए गए एक कीटविज्ञानी (entomologist),सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ की एक उच्च-स्तरीय टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करेगी और इसका जायजा लेगी.

वायरस के प्रसार को रोकेगी टीम
टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विश्लेषण करेगी कि क्या जीका प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्य योजना लागू की जा रही है? इसके अलावा टीम राज्य में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की सिफारिश करेगी. भारतीय वायु सेना में एक वारंट अधिकारी को शनिवार को संक्रमण के बारे में पता चला. कानपुर में जीका का यह पहला मामला है.

केरल से आया था जीका वायरस का पहला मामला  
मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेपाल सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना अधिकारी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे और उन्हें जिले के वायुसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था.रहस्यमय लक्षणों के कारण, उनके खून के नमूने पुणे जांच के लिए भेजे गए जहां यह पुष्टि हुई कि मरीज जीका वायरस पॉजिटिव है. 

उन्होंने कहा कि रोगी के संपर्क में आने वाले और समान लक्षण वाले लोगों के 22 और नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं. केरल पहला राज्य था, जहां 8 जुलाई को एक गर्भवती महिला में जीका वायरस का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था.