scorecardresearch

एक हफ्ते में दोगुने हुए Corona केस, चौथी लहर की आहट के बीच एक्शन में PM Modi

लगभग तीन साल पहले कोरोना के खिलाफ जो जंग शुरु हुई थी वो खत्म होने का नाम नहीं ले रही, क्योंकि कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है. एक बार फिर देश में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है. भले ही देश की लगभग 85 फीसदी आबादी को वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है. पिछले एक हफ्ते में ही कोरोना के केस दोगुने हो चुके हैं. हालात की नज़ाकत को समझते हुए केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है. पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग करेंगे जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बैठक में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी. देखिए रिपोर्ट.

In view of rising COVID cases in the country, PM Modi will hold a meeting with the chief ministers of the states to discuss the COVID situation. Watch this report.