scorecardresearch

Vitamind D: पास भी नहीं भटकेगा बुढ़ापा! विटामिन डी आपको रखेगा जवान, नई स्टडी में हुआ खुलासा

हौ मच यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नए अध्ययनों में सामने आया है कि विटामिन डी न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि बढ़ती उम्र की रफ्तार को भी कम कर सकता है। इस रिसर्च में 1000 से ज्यादा बुजुर्ग शामिल थे जिनके शरीर में विटामिन डी की अच्छी मात्रा थी, वे धीरे-धीरे बूढ़े हो रहे थे। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च के मुताबिक, विटामिन डी की दैनिक खुराक डीएनए को सुरक्षित रखने और लोगों को जैविक रूप से कई साल जवान बनाए रखने में मदद कर सकती है।