scorecardresearch
Advertisement
भारत

Assembly Election Results: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार, तस्वीरों में देखिए जीत का जश्न

इंदौर में जश्न
1/7

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. इस जीत के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. सड़कों पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दे रहे हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया. महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी.

नई दिल्ली में बीजेपी ऑफिस में जश्न
2/7

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर नई दिल्ली बीजेपी के हेडक्वार्टर में जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा सा लड्डू बनवाया. उस लड्डू पर मोदी जी लिखा था.

वाराणसी में जश्न
3/7

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद यूपी के वाराणसी में जीत का जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नृत्य किया और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की.

जयपुर में जश्न
4/7

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता डांस करके जश्न मना रहे हैं. राजस्थान में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है.

लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न
5/7

यूपी की राजधानी लखनऊ में 3 राज्यों में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और पार्टी के झंडे लहराए.

नागपुर में बीजेपी का जश्न
6/7

महाराष्ट्र के नागपुर में बीजेपी की महिलाओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बीजेपी की जीत का जश्न मनाया.

पटना में बीजेपी का जश्न
7/7

बिहार के पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जीत की बधाई दी.