scorecardresearch
भारत

राहुल गांधी को डिटेन किया गया, तस्वीरों में देखिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress Protest (Photo/PTI)
1/6

नई दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया. इसके बाद कांग्रेस नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए हैं. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े लीडर्स मौजूद हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद सिंह राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं. 

Congress Protest (Photo/PTI)
2/6

पीएम आवास के पास कांग्रेस का धरना-
छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया. 

Congress Protest (Photo/PTI)
3/6

इस दौरान कांग्रेस नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए. इस धरने में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पवन खेड़ा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम लीडर्स मौजूद हैं.

Congress Protest (Photo/PTI)
4/6

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे हैं. उनकी बातचीत राहुल गांधी से चल रही है.
 

Congress Protest (Photo/PTI)
5/6

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं.

Congress Protest (Photo/PTI)
6/6

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने एक ददिन पहले छात्रों के साथ बर्बरता की. लेकिन न तो इसकी जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराना चाहती है.